भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन-दवाइयां जब्त

सहारनपुर। ड्रग्स विभाग और जीआरपी की टीम ने रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और दवाइयां जब्त की हैं। साथ ही मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। नशे की यह खेप पंजाब ले जाई जा रही थी। जानकारी अनुसार ड्रग्स विभाग के अधिकारियों को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों की तस्करी किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और जीआरपी के साथ मिलकर प्लेटफार्म नंबर एक से दो संदिग्ध युवकों की घेराबंदी की। घेराबंदी होते देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन जीआरपी ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। टीम ने दोनों के पास से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन एवं दवाइयां पकड़ीं।
पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने अपने नाम अमनदीप तथा अजय निवासी जड़ाला (पंजाब) बताया।  वे हरिद्वार-सहारनपुर पैसेंजर से पंजाब जाने के लिए सहारनपुर पहुंचे। दोनों पंजाब जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वह नशे के इंजेक्शन रुडक़ी से लाते हैं। उन्हें वहां ये इंजेक्शन कम कीमत में मिल जाते हैं। ड्रग्स इंस्पेक्टर जगबीर सिंह के अनुसार ड्रग्स अधिनियम के तहत युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि किस दुकान से इंजेक्शन लाए जा रहे हैं।

Related Posts

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की है। एफडीए की…

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 2 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 12 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 13 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 15 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त