अब नहीं बच पाएंगी फार्मा मार्केटिंग कंपनियां!

नई दिल्ली। सरकार ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 में बदलाव करने की तैयारी में है। अभी दवा की गुणवत्ता में कमी होने, मरीजों को साइड इफेक्ट होने या फिर बिना मंजूरी दवा निर्माण की चोरी पकड़े जाने पर सारा आरोप दवा मैन्युफैक्चर करने वाली कंपनियों पर डालकर फार्मा मार्केटिंग कंपनियां बचकर निकल जाती हैं। अब सरकार जल्द ही एक कानून लाने जा रही है जिसके बाद फार्मा उत्पादों में कोई भी दिक्कत होने पर जितनी जिम्मेदारी मैन्युफैक्चरर की होगी, उतनी ही मार्केटिंग कंपनी की भी होगी। सरकार के इस कदम से दवा, कॉस्मेटिक्स की मार्केटिंग वाली कंपनियों पर नकेल कसी जा सकेगी।
इसके तहत प्रोडक्ट की गुणवत्ता खराब होने पर मार्केटिंग कंपनियां भी दोषी होंगी यानि अब मार्केटिंग कंपनियां, मैन्युफैक्चरर पर दोष मढक़र बच नहीं सकेंगी। ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट में प्रावधान के तहत फिलहाल निर्माता कंपनी को ही दोषी माना जाएगा। सरकार इसके लिए जल्द नोटिफिकेशन भी जारी करने जा रही है। इसमें 70 फीसदी दवा के पत्तों, शीशी पर नाम अलग-अलग होगा। मैन्युफैक्चरर और मार्केटर का नाम अलग-अलग होगा। नियमों के उल्लंघन पर 6 महीने की जेल का प्रावधान संभव है और उम्र कैद का प्रावधान भी हो सकता है। एक ही कंपनी कई मार्केटिंग कंपनियों के लिए दवा बनाती है।

Related Posts

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

बैतूल (मध्य प्रदेश) । हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आया है। 5 लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया है। इन सभी को…

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

हैदराबाद (तेलंगाना)।  नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड की गई है। टीजी सेफ के ड्रग्स विंग ने ग्रेटर हैदराबाद में मेडिकल दुकानों पर छापेमारी की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद