एंटी इंफ्लेमेट्री दवाओं से कोविड संक्रमित बच्चों का उपचार होगा संभव

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को मात देने के लिए प्रभावी उपचारों पर शोध के साथ ही मौजूदा दवाओं में भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। कोरोना की दूसरी लहर ने बड़ों के साथ बच्चों को भी बुरी तरह से प्रभावित किया। बच्चों के लिए किसी तरह की वैक्सीन उपलब्ध न होने की वजह से स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई थी। हालांकि अब जाइडस कैडिला ने बच्चों की वैक्सीन तैयार कर ली है। कुछ जरूरी फॉर्मेलिटीज़ पूरी करने के बाद बच्चों को भी वैक्सीन देना शुरू कर दिया जाएगा। जिसमें अभी वक्त लग सकता है।

इसी कवायद में अब वैज्ञानिकों को एंटी- इंफ्लेमेट्री दवाओं में भी कोविड के उपचार की संभावना नजर आ रही है। इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं ने यह बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के दो-तीन सप्ताह बाद कुछ बच्चों में तेज बुखार, पेटदर्द, उल्टी, लाल आंखें और शरीर पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण नजर आते हैं। अध्ययन के मुताबिक, इस समस्या से प्रभावित कुछ बच्चों के हार्ट की ब्लड वेसेल्स में सूजन पाई गई है।

इस शोध में शामिल वैज्ञानिकों के अनुसार कोर्टिकोस्टेरॉयड ग्रूप की दवाएं ऐसे बच्चों के इलाज में कारगर हो सकती हैं। ऐसी दवाओं का उपयोग इंफ्लेमेशन यानी सूजन को दूर करने के लिए किया जाता है। इंपीरियल कॉलेज की शोधकर्ता एलिजाबेथ व्हाइटकर का ऐसा मानना है कि, इस समस्या के इलाज में यह दवा प्रभावी हो सकती है। यह किफायती होने के साथ अधिकतर देशों में उपलब्ध भी है। अगर एंटी-इंफ्लेमेट्री दवाओं से संक्रमित बच्चों की सेहत में सुधार के लक्षण नजर आते हैं तो वाकई यह सभी के लिए राहत की बात होगी।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 20 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया