मनपसंद कंपनी की दवा लिखने वाले डॉक्टरों की खैर नहीं, प्रशासन ने कसा शिकंजा

लखनऊ। फार्मा कंपनी और डॉक्टरों के गठजोड़ को खत्म करने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बात दें कि अगर अब कोई डॉक्टर अपने मन पसंद कंपनी की दवा मरीजों को लिखेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि केजीएमयू में ब्रांडेड कंपनी की दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर शिकंजा कसेगा। मनपसंद कंपनी की दवा लिखने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए केजीएमयू प्रशासन ने डॉक्टर की सलाह के बाद मरीज के पर्चे की पड़ताल कराने का फैसला किया गया। यहां प्रिसक्रिप्शन ऑडिट लागू किया जाएगा।

केजीएमयू की ओपीडी में सामान्य दिनों में आठ से 10 हजार मरीज आते थे। कई बार डॉक्टरों पर मनपसंद कंपनी की दवा लिखने के आरोप लग चुके हैं। शासन के आदेश के बावजूद डॉक्टर मरीजों को जेनेरिक दवाएं नहीं लिख रहे हैं। केजीएमयू कुलपति ने परिसर में प्रिसक्रिप्शन ऑडिट व्यवस्था लागू करने का फैसला किया। पत्रकार वार्ता में कुलपति डॉ. बिपिन पुरी ने बताया कि ऑडिट व्यवस्था को अमल में लाने के लिए टीम बनाई गई है।

यह टीम डॉक्टरों के ओपीडी पर्चे देखेगी। डॉक्टर ने मर्ज के हिसाब से कौन सी दवाएं लिखी हैं? किस कंपनी की दवाएं ज्यादा लिखी जा रही हैं, इसकी जांच की जाएगी। इससे फार्मा कंपनी और डॉक्टरों के गठजोड़ को खत्म करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि फार्माको विजिलेंस भी सख्ती से लागू की जाएगी। इसमें यदि मरीज को किसी दवा से नुकसान हुआ है तो उसकी जांच कराई जाएगी। कारणों का पता लगाया जाएगा।

डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र 65 से 70 वर्ष की जाएगी। इस प्रस्ताव पर केजीएमयू कार्य परिषद मुहर लगा चुका है। 65 के बाद वाले डॉक्टरों को प्रशासनिक पद नहीं दिया जाएगा। केजीएमयू में कई विभागों में एमडी की सीट अब दोगुनी कर दी गई है। 7 विभागों में कुल 41 सीटें थीं जिन्हें बढ़ाकर अब 81 कर दिया गया है इन विभागों में एनाटॉमी, फार्मोकॉलजी, मानसिक स्वास्थ्य, नेत्र, एंडोक्राइन सर्जरी, पीएमआर और माइक्रोबायोलॉजी शामिल है। कैंसर मरीजों के लिए अब पैट स्कैन मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए करीब 13 करोड़ का बजट मंजूर हो गया है। मशीन खरीद की प्रक्रिया चालू हो है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 23 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई