मकान में मेडिकल स्टोर पर रेड, प्रतिबंधित दवाइयां जब्त 

गुना (मप्र)। पुलिस ने कोल्हूपुरा में एक मकान में रेडकर अवैध रूप से रखी दवाओं की खेप जब्त की है। यह दवाएं कई प्रकार के रोगों के लिए इस्तेमाल होती हैं लेकिन कुछ लोग इन्हें नशे के विकल्प के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। रेड के दौरान पुलिस ने महेश साहू नामक युवक को भी गिरफ्तार किया है। वह घर के भीतर एक कमरे में प्रिया मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहा था। उसके पास से इसकी अनुमति संबंधी कागज, रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस आदि कोई कागजात नहीं मिले। कोतवाली प्रभारी अवनीत शर्मा ने बताया कि दवाओं की जांच ड्रग इंस्पेक्टर को करने के लिए कहा है। फिलहाल उस दुकाननुमा कमरे को सील कर दिया गया है। कई तरह की दवाएं जो खांसी, एलर्जी जैसी आम समस्याओं के लिए होती हैं, उनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। यही वजह है कि इन समस्याओं की खास कॉम्बिनेशन वाली दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह या आंशिक रोक रहती है। एलर्जी की खास दवा एविल तो नशे के लिए खासी बदनाम है। अब इसे सिर्फ डाक्टर के पर्चे पर ही दिए जाने के निर्देश हैं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 20 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई