मोटापा घटाने की दवा से जले ग्राहक को मुआवजा देने के आदेश

कोलकाता (प. बंगाल)। कोलकाता जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने ब्यूटी क्लिनिक वीएलसीसी को एक ग्राहक को मुआवजा देने का निर्देश दिया है। पीडि़त ग्राहक ने वीएलसीसी से मोटापा कम करने के लिए उपचार लिया था। इससे उसे दूसरे दर्जे की बर्न इंजरी हो गई। उसने जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में केस दर्ज कराया। आयोग ने अपने फैसले में कहा है कि एक मरीज जो चिकित्सा में लापरवाही के कारण चोटिल हो गया है, वह मुआवजे का हकदार है। आयोग ने वीएलसीसी को फैट रिडक्शन प्रोसेस के लिए शिकायतकर्ता द्वारा दिए पैसे वापस करने के लिए कहा है। साथ ही एक लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश भी दिया। आयोग न कहा है कि वीएलसीसी ये साबित नहीं कर पाया कि जब मोटापा कम करने की प्रक्रिया शुरू की गई, तब कोई विशेषज्ञ/ डॉक्टर भी उपस्थित था। इसलिए ये सेवा में कमी का मामला है। हालांकि मामले में वीएलसीसी ने लापरवाही और सेवा में कमी के आरोपों से इनकार किया और कहा कि कि कॉस्मेटिक उपचार के नतीजे अलग-अलग व्यक्तियों के ऊपर अलग-अलग हो सकते हैं। उपचारोपरांत किसी प्रतिकूल प्रभाव का मतलब यह नहीं है कि लापरवाही से या गलत उपचार किया गया था। वीएलसीसी की ओर से दावा किया गया कि शिकायतकर्ता को उपचार की पूरी प्रक्रिया, उपचार बाद के प्रभावों और संभावित जटिलताओं से बखूगी अवगत कराया गया था। उसी को स्वीकार करते हुए उसने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। आयोग ने कहा कि क्लिनिक ने शिकायतकर्ता को लगातार आश्वासन दिया था कि किसी भी जटिलता से बचने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सख्त निगरानी में उपचार किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ऐसा साबित करने में असफल रही। कंपनी की ओर से सेवा में लापरवाही और कमी की गई है, इसलिए शिकायतकर्ता 2,00,069 रुपये के रिफंड का हकदार है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई