मां-बच्चे की मौत पर अस्पताल में बवाल

करनाल (हरियाणा)। करनाल जिले के असंध मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल परिसर के बाहर परिजनों ने आरोपी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। परिजनों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के हंगामे के चलते काफी समय तक अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बना रहा। इसके बाद में मृत शिशु को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतका की पहचान 20 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है, जो जयसिंहपुर की रहने वाली है। पूजा के पति सन्नी ने बताया कि दो दिन पहले वह अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए महिला डॉक्टर नम्रता के पास लेकर गया था। पति का आरोप है कि नॉर्मल डिलीवरी की बजाए महिला डॉक्टर ऑपरेशन के लिए उन पर दबाव बनाने लगी।
महिला डॉक्टर ने डिलीवरी कराने के लिए मोटी रकम की मांग की थी। परिजनों ने किसी तरह 10 हजार रुपए जमा किए, लेकिन डॉक्टर ने पूरे दिन मामले को लटकाए रखा। पति का आरोप है कि नॉर्मल डिलीवरी के दौरान बच्चे के साथ बर्बता की गई, जिससे उसके शरीर के आंतरिक हिस्से को नुकसान पहुंचा है। वहीं प्रसूता की ब्लीडिंग ही नहीं रुक पाई।
इसके बाद आनन-फानन में प्रसूता को करनाल रेफर किया गया, जहां उसने चंद घंटों में ही दम तोड़ दिया। आरोप है कि महिला डॉक्टर ने शिशु को मृत घोषित कर दिया था, लेकिन जब दूसरी जगह उसे लेकर गए तब भी शिशु जीवित था। दो दिन के बाद बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। बच्चे की मृत्यु के बाद परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई के आश्वासन पर उन्हें शांत कराया।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई