सील किए मेडिकल स्टोर में लगी आग, साजिश का अंदेशा

रुद्रपुर। करीब एक सप्ताह पहले नशीली दवा और इंजेक्शन बेचने के मामले में सील किए गए मेडिकल स्टोर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टोर से तीन पेटी नशीले इंजेक्शन बरामद कर लाइसेंस धारक महिला सहित दुकान का संचालन करने वाले उसके पति और देवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कुछ दिन पूर्व एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने रामपुर रोड स्थित सोनिया होटल के पास से नशे के 150 इंजेक्शनों के साथ आशुतोष विद्या मंदिर वाली गली खेड़ा रुद्रपुर निवासी सोनू गंगवार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सोनू ने बताया कि वह खेड़ा निवासी किशन गंगवार के प्रीत विहार स्थित हिमालय मेडिकल स्टोर में काम करता है। उसने बताया था कि किशन गंगवार और उसके भाई सूरज गंगवार के कहने पर ही नशे के इंजेक्शनों की सप्लाई करता था। सोनू ने हिमालय मेडिकल स्टोर में और भी नशे के इंजेक्शनों का स्टॉक रखे होने की बात कही थी, जिसकी जांच के लिए पुलिस ने मेडिकल स्टोर को सीज कर सोनू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
अब पुलिस को उक्त मेडिकल स्टोर में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट और सुुुधीर कुमार के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल केसी भट्ट ने मेडिकल स्टोर की तलाशी ली तो वहां से नशीले इंजेक्शनों से भरी तीन पेटियां बरामद हुईं। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस खेड़ा निवासी ज्योति गंगवार के नाम से है जबकि दुकान का संचालन उसका पति किशन गंगवार और देवर सूरज गंगवार करते हैं। इसके चलते तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। बताया गया है कि हिमालय स्टोर में लगी आग का कारण शॉर्ट सर्किट नहीं है और आग से दुकान में रखे फर्नीचर आदि सामान में किसी तरह का नुकसान भी नहीं हुआ। इससे पुलिस अंदेशा जता रही है कि स्टोर में रखी प्रतिबंधित दवाओं को नष्ट करने के लिए किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। दुकान का शटर तुड़वाकर पुलिस को स्टोर के अंदर दाखिल होना पड़ा।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 19 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार