मेडिकल कॉलेज में 85 असिस्टेंट प्रोफेसर्स ने नहीं किया ज्वाइन

लखनऊ (उप्र)। सूबे के मेडिकल कॉलेज में 85 असिस्टेंट प्रोफेसर्स ने अपने पदों पर ज्वाइन नहीं किया है। अब इन खाली पदों पर फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। उत्तर प्रदेश के 13 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षकों के खाली पद भरे नहीं गए हैं। सरकार के इन पदों को भरने के प्रयास विफल साबित हुए हैं।

200 सहायक प्रोफेसरों का हुआ था चयन

लोक सेवा आयोग के जरिए करीब 200 सहायक प्रोफेसरों का चयन किया गया था। डेढ़ साल के दौरान इन चयनित में से 85 ने कार्यभार नहीं संभाला। इसके चलते इन सभी पदों को रिक्त घोषित कर दिया गया है। अब इन पदों पर दोबारा से भर्ती की जाएगी।

बता दें कि प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में संकाय सदस्यों के 40 फीसदी पद खाली हैं। लोक सेवा आयोग ने इनको भरने के लिए करीब 200 सहायक प्रोफेसर चयनित किए गए। इन्हें कॉलेज भी आवंटित कर दिए गए। चिकित्सा शिक्षा विभाग की जांच में पता चला कि इनमें से 85 ने ज्वाइन ही नहीं किया है।

यहां नहीं हुई ज्वाइनिंग

जिन मेडिकल कालेजों में जयनितो ने कार्यभार नहीं संभाला है, वे इस प्रकार हैं। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर में सर्वाधिक 15, आजमगढ़ में 13, बदायूं व कन्नौज में 12-12, सहारनपुर 10, जालौन आठ, बांदा व गोरखपुर 4-4, कानपुर तीन, झांसी दो और मेरठ में एक सहायक प्रोफेसर ने कार्यभार नहीं संभाला। इसमें सर्वाधिक 19 एनेस्थेटिस्ट के अलावा बाल रोग, महिला रोग, पैथोलॉजी, सर्जरी, साइकियाट्रिक, मेडिसिन सहित अन्य विधा के चिकित्सक शामिल हैं।

काउंसिलिंग प्रक्रिया अपनाई थी

पहले आयोग की ओर से चयनित संकाय सदस्यों को खाली सीटों के आधार पर कॉलेजों में भेज दिया जाता था। दो साल पहले आयोग से आने वालों की काउंसिलिंग प्रक्रिया अपनाई गई। उन्हें संबंधित विधा में खाली सीटों के बारे में कॉलेज चुनने का मौका मिलता था। इसके बावजूद सहायक प्रोफेसरों ने कार्यभार नहीं संभाला है।

मुख्य कारण लंबी चयन प्रक्रिया

बताया गया है कि मेडिकल कॉलेजों में संकाय सदस्यों की चयन प्रक्रिया लंबी है। आवेदन से लेकर चयन और कॉलेज आवंटित होने तक में करीब डेढ़ साल लग जाता है। इस बीच विशेषज्ञ डॉक्टर निजी क्षेत्र में काम करने लगते हैं। निजी क्षेत्र में आने के बाद वे वापस नहीं लौटते हैं।

समीक्षा की जाएगी

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राजकीय, स्वशासी मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में खाली पदों को भरने के प्रयास जारी हैं। सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त सुविधाएं हैं। फिर भी सहायक प्रोफेसरों ने कार्यभार नहीं संभाला है। इसके क्या कारण हैं, इसकी समीक्षा की जाएगी। कारण सामने आने पर उनका जल्द समाधान किया जाएगा।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 18 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस