मेडिकल डिवाइस में शामिल नहीं है मास्क व सैनिटाइजर

यमुनानगर। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाया अनिवार्य किया गया है। इसकी मांग बढऩे से कीमतें भी आसमान छूने लगी हैं। हालांकि, मास्क व सैनिटाइजर मेडिकल डिवाइस में शामिल नहीं हैं। कोरोना बीमारी के नाम पर इनकी खूब कमाई की जा रही है। अब बाजार में पर्याप्त मात्रा में मास्क उपलब्ध हैं। सबसे अधिक कपड़े के मास्क प्रचलन में हैं। कुछ लोग मास्क तैयार कर मनमाने भाव में बेच रहे हैं। केमिस्ट एसोसिएशन ने इस पर विरोध जताया है। ऐसोसिएशन के अनुसार मास्क व सैनिटाइजर मेडिकल डिवाइस में शामिल नहीं है। जिस कारण कोई भी मास्क की बिक्री कर सकता है। मैटबलोन भी कपड़ा है। जब से मास्क की मांग बढ़ी है। इससे तैयार मास्क 20 से लेकर 80 रुपये तक है। इसमें फिल्टर के हिसाब से दाम तय होता है। जैसे यदि कोई मास्क चार प्लाई का है, तो उसके अलग रेट हैं और छह प्लाई का है, तो उसका अलग रेट है। अब कोई भी मास्क तैयार कर सकता है, क्योंकि यह मेडिकल डिवाइस में नहीं है। सर्जिकल मास्क पूरी तरह से सुरक्षित है। इनमें कुछ वन टाइम मास्क होते हैं। सरकार ने इनका रेट दस रुपये प्रति मास्क रखा है। इसके अलावा कुछ लोग खादी, टेरीकॉट और अन्य प्रकार के कपड़े से भी मास्क तैयार कर रहे हैं। केमिस्ट एसोसिएशन के प्रवक्ता अमित जैन ने बताया कि मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट को मेडिकल डिवाइस घोषित करने की मांग की गई है। उम्मीद है कि इस संबंध में जल्द ही कोई गाइडलाइन तय होगी। इससे मास्क व अन्य उपकरणों का रेट निर्धारित होगा। फिर वह गुणवत्ता की कसौटी पर भी खरा होगा। इस समय तैयार किए जा रहे मास्क की गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं है। सिविल सर्जन डा. विजय दहिया का कहना है कि आमतौर पर कपड़े का मास्क ही पहनना चाहिए। मास्क का प्रयोग ही हमें बीमारी से बचाएगा। इसे रोजाना धोकर प्रेस करने के बाद दोबारा प्रयोग में ला सकते हैं। यह आरामदायक भी है।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 4 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 4 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 5 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 6 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 15 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त