हैदराबाद के गांधी अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों से मारपीट

हैदराबाद।  गांधी अस्पताल में मंगलवार को एएमसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात पीजी मेडिकोकर्मियों (जूनियर डॉक्टर) पर कोरोना संक्रमित मरीज के करीबियों ने हमला किया। इस घटना के विरोध में वहां के स्टाफ ने नारेबाजी की और आंदोलन पर उतर आये।

पता चला है कि 55 साल का कोरोना मरीज टायलेट जाते समय नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही मरीज की मौत हो गई है। इसके बाद उन्होंने जूनियर डॉक्टरों पर हमला किया और अस्पताल में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।

तेलंगाना स्टेट जूनियर डॉक्टर्स यूनियन (जीजेयूडी) ने इस घटना की निंदा की और सरकार से आग्रह किया कि गांधी अस्पताल पर कोरोना मरीजों का पूरा भार न डालते हुए जिला अस्पतालों में भी इलाज शुरू करना चाहिए। उन्होंने यह भी गांधी अस्पताल में पर्याप्त सुविधा न होने के कारण जूनियर डॉक्टर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि हाल ही में कोरोना संक्रमण से मारे गये टीवी 5 पत्रकार डी मनोज ने अपने कथित अंतिम बयान में कहा है कि उसे इलाज के लिए गांधी अस्पताल में भर्ती करवाने से अच्छा होता कि सीधे श्मशान वाटिका ही ले जाते। मरने वाला कभी झूठ नहीं बोलता है। यदि यह बात सही है तो गांधी अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था दयनीय है। इससे पहले भी कोरोना संक्रमित एक डॉक्टर ने भी एक वीडियो जारी करके गांधी अस्पताल की दुर्दशा बताई थी।

इतना ही नहीं हाल ही में बीजेपी के गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने भी गांधी अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाई थी। साथ ही कोरोना मरीजों की सेवा करने का मौका देने आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री केसीआर को पत्र भी लिखा है। इससे पहले एआईएमआईएम के विधायक ने भी गांधी अस्पातल का दौरा किया और उसकी तुलना जेल से भी बदतर बताया था।

  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 10 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 9 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 12 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 9 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 9 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 10 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन