मेडिकल स्टोर पर छापामरी, 11 दवाइयों के सैंपल लिए  

मुजफ्फरनगर। शहर में जिला परिषद मार्केट में चार बड़े दवा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर 11 संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए गए। एक मेडिकल एजेंसी की सप्लाई भी रोकने के आदेश दिए गए हैं। सहारनपुर के खाद्य सुरक्षा एवं औद्यषि प्रशासन विभाग की टीम ने औषधि निरीक्षकों के साथ मिलकर दवाई के बिलों से लेकर लाइसेंस और दवाओं की जांच की। टीम को देख बाजार में हडक़ंप मच गया। अधिकारियों ने सबसे पहले अरोरा मेडिकोज एडं सर्जिकल पर छापेमारी की। जांच के बाद तीन संदिग्ध दवाओं के सैंपल भर लिए। इसके बाद अरोरा मेडिकल स्टोर खंगाला। यहां से भी प्रतिबंधित तीन दवाओं के सैंपल लिए। दीपक मेडिकोज से तीन और एके मेडिकल एजेंसी से भी दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल जांच के लिए भरे गए। चार एजेंसियों पर टीम ने दवाइयों के बिलों से लेकर उनके लाइसेंस तक की जांच पड़ताल की। अपर आयुक्त गुलशन सेटिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औद्यषि प्रशासन विभाग मुख्यालय से मिले आदेश पर 25 तक छापेमारी के आदेश पर चार दवा व्यापारियों को खंगाला गया। संदिग्ध दवाओं के सैंपल लैब भेजे जा रहे हंै। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। अरोरा सर्जीकल पर बिना बिल बेचे जा रहे सिरप की सप्लाई पर रोक लगाई है।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 5 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 19 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज