मेडिकल स्टोर पर छापा मार कर पकड़ी नशीली दवाइयां

श्योपुर। पुलिस ने शहर के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नशीली दवाइयां जब्त की हैं। पुलिस को शिकायत मिली थी कि पाली रोड स्थित गोयल मेडिकल स्टोर पर डॉक्टर के पर्चे बिना नशीली दवाएं बेचने का कारोबार किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। जांच में पुलिस को मेडिकल स्टोर पर वह दवा मिल गई जिसे वह डॉक्टर के पर्चे बिना बेचता था। पुलिस ने लोमोटिल व अल्प्राजोलम टेबलेट जब्त कर ली। इनकी कीमत करीब 5000 हजार रुपए बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार पुलिस को एक युवक के परिजनों से शिकायत की थी कि गोयल मेडिकल स्टोर से डॉक्टर के पर्चे के बिना नशे की दवाएं दी जाती हंै। इससे उनका बेटा नशे का आदी हो रहा है। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लेकर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। कार्रवाई के बाद पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर को इसकी सूचना दी। ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश सिंह राजपूत ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस तो है, लेकिन वह बिना डॉक्टर के पर्चे पर दवाएं नहीं बेच सकता। अब ड्रग एक्ट के तहत मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की जाएगी। कहा गया है कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस भी कैंसिल हो सकता है।
गौरतलब है कि जिंदगी चलाने और बचाने के लिए शहर में थोक के भाव खुली दवा दुकानों में जहर बेचा जा रहा है। दवा दुकानदार बगैर डाक्टर की पर्ची के ही कई प्रतिबंधित दवाएं लोगों को मुनाफा कमाने के चक्कर में दे रहे हैं, जो लोगों की जान के लिए घातक हैं। शहर के सभी इलाकों में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार चल रहा है। दिन हो या रात, खरीदने वाले खुलेआम इन दुकानों पर पहुंचते हैं और मनमाफिक नशे की दवा खरीदते हैं। ड्रग्स कंट्रोल विभाग कभी झांककर भी नहीं देखता। शहर की कई दुकानों पर दवा की आड़ में नशे का कारोबार हो रहा है। कोरेक्स व अन्य प्रतिबंधित दवाएं, जिन्हें डाक्टर की पर्ची के बिना देना अपराध की श्रेणी में आता है, खुलेआम बिक रही हैं। नशेड़ी इन्हें अधिक दामों में भी खरीद लेते हैं। इस कारण दुकान संचालकों के लिए यह कमाई का बड़ा जरिया है। ड्रग विभाग व पुलिस से सांठगांठ होने से यहां छापे नहीं पड़ते।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक