प्रेग्नेंट महिलाओं को मिलेंगी अब ये दवाइयां

नई दिल्ली। महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद आयुर्वेदिक दवाइयां कितनी उपयोगी और फायदेमंद है, इस पर आयुष मंत्रालय अध्ययन कराएगा। अध्ययन के दौरान गर्भवती को शरीर में खून और प्रसव बाद दूध की मात्रा तथा उसकी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जड़ी-बूटी से बनी दवा यानी आयुर्वेदिक दवा दी जाएगी। अध्ययन महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 9 हजार गर्भवती महिलाओं पर किया जाएगा। इसमें 18 से 40 साल तक की महिलाओं को शामिल किया जाएगा। गढ़चिरौली जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को चुना गया है। इसमें 8 से 10 सप्ताह तक की गर्भवती महिलाओं को ही शामिल किया जाएगा। नौ हजार गर्भवती महिलाओं को 4500-4500 के दो समूह में बांटा जाएगा। एक समूह में केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत की जाने वाली इलाज प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। दूसरे समूह की गर्भवती महिलाओं को सरकारी योजनाओं दवाओं के साथ ही आयुष मंत्रालय बनाए प्रोटोकॉल के तहत आयुर्वेदिक दवा दी जाएगी। इसके लिए हर केंद्र पर आयुष के प्रशिक्षित डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी लगाए जाएंगे। दो वर्ष के बाद करीब एक वर्ष तक दोनों समूहों में शामिल गर्भवती और होने वाले नवजात के स्वास्थ्य का तुलनात्मक अध्ययन किया जाएगा। देखा जाएगा कि किस समूह की गर्भवती और उनसे होने वाले नवजात का स्वास्थ्य अच्छा रहा है। गर्भावस्था के दौरान खून बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत करने की दवा, जी मचलाना और उल्टी कम करने, पैरों में सूजन कम करने की दवा दी जाएगी। प्रसव के बाद पेट और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए तेल, पीठ दर्द, बदन दर्द के अलावा दूध की मात्रा और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए दवा दी जाएगी। दो साल के प्रयोग के बाद मूल्यांकन किया जाएगा। इसका मकसद एलोपैथी के साथ आयुर्वेद पद्धति से इलाज के फायदे का आंकलन करना है और इसी आधार पर आयुर्वेदिक इलाज को वैज्ञानिक आधार दिया जाएगा।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 13 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ