मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर दो लाख की अवैध दवाएं बरामद की

सिसवा बाजार (महराजगंज)। मुखर्जी नगर में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर दो लाख की अवैध दवाएं बरामद की गई हैं। औषधि निरीक्षक ने मौके से 80 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। इन दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।

यह है मामला

जानकारी अनुसार मुर्खजी नगर के वार्ड 14 में स्थित रायपुर चौराहे पर एसके मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक ने छापेमारी की। मेडिकल स्टोर संचालक शैलेन्द्र कुमार सिंह से ज़ब लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा पाया। स्टोर की जांच करने पर भारी मात्रा में अवैध दवाएं बरामद की गई। मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी जब्त दवाओं को भी कोठीभार थाने ले जाया गया।

बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल स्टोर

औषधि निरीक्षक शिव मनोहर नायक ने बताया कि इस मेडिकल स्टोर का संचालन बिना लाइसेंस किया जा रहा था। करीब दो लाख मूल्य के 80 प्रकार की अवैध दवाएं बरामद की हैं। प्रयोगशाला जांच से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाही की जायेगी।

मेडिकल स्टोर में अवैध तौर पर अस्पताल का भी संचालन

जांच के दौरान पता चला कि मेडिकल स्टोर के अंदर ही अवैध तौर पर अस्पताल का भी संचालन किया जा रहा था। इस बारे में औषधि निरीक्षक शिव मनोहर नायक ने कहा कि हम सिर्फ दवाओं और लाइसेंस की जांच कर सकते हैं।

स्टोर में चल रहे मरीजों के इलाज के मामले में जांच सीएमओ के अधिकार क्षेत्र में आती है। बता दें कि इससे पहले भी कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर 600 करोड़ रूपए से अधिक की दवाएं बरामद की जा चुकी हैं।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी