स्वास्थ्य विभाग ने पांच प्राइवेट अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन किया कैंसिल, मरीजों की भर्ती पर रोक

जबलपुर। स्वास्थ्य विभाग ने शहर के पांच प्राइवेट अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया है। साथ ही इन अस्पतालों में मरीजों की भर्ती करने पर रोक लगा दी गई है। ये आदेश मुख्य स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी किए हैं। इन अस्पतालों के पास इलाज करने से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिले थे।

बताया गया है कि पंजीयन नवीनीकरण की प्रक्रिया के प्रति ये अस्पताल लापरवाह रहे। मप्र रूजोपचार्य गृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाएं अधिनियम 1973 एवं नियम 1997 की धारा 6(2) के अंतर्गत अलग-अलग कारणों से रजिस्ट्रेशन समाप्त करने की कार्रवाई की गई है। पांचों अस्पताल प्रबंधन को कहा गया है कि भर्ती मरीजों का समुचित इलाज पूर्ण कर उन्हें डिस्चार्ज करने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को भेजें। उनहें कोई भी नया मरीज भर्ती ना करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन अस्पतालों पर गिरी गाज

1. आदित्य सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल- फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं है।

2. आकांक्षा हॉस्पिटल- पंजीयन नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया।

3. ग्रोवर मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल- पंजीयन नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया।
4. श्रीरावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल- फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं है।

5. स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल- पंजीयन नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजय मिश्रा ने कहा कि निर्धारित मापदंडों को पूर्ण नहीं करने के कारण पांच अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया गया है। इसमें कुछ अस्पतालों ने पंजीयन नवीनीकरण का आवेदन नहीं किया था। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। इस संबंध में संबंधित अस्पतालों को नोटिस भी भेजा गया। इसके बाद भी कई अस्पतालों ने आवेदन नहीं किया।

एसोसिएशन में शामिल नहीं आरोपी अस्पताल

नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र पांडेय का कहना है कि प्रत्येक अस्पताल को निर्धारित मापदंड पूरे करने पर ही मरीजों के उपचार की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए। मापदंड पूरे नहीं होने पर स्वस्थ्य विभाग की कार्रवाई स्वाभाविक है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंजीयन समाप्त होने से पहले नोटिस दिए जाने की भी जानकारी है। जिन अस्पतालों पर कार्रवाई हुई, उनमें से ज्यादातर एसोसिएशन में शामिल नहीं हंै।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी