मेडिकल स्टोर पर मास्क आउट ऑफ स्टॉक, फुटपाथ पर बिक्री धड़ल्ले से  

कोडरमा (झारखण्ड)। कोरोना वायरस के चलते मास्क और सैनिटाइजर दवा दुकानों और थोक विक्रेताओं के पास आउट ऑफ स्टॉक हो गया है, वहीं फुटपाथ पर इनकी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। मास्क की बढ़ती डिमांड को देखते हुए झुमरीतिलैया के भगवती मार्केट के पास लगने वाले मंगल बाजार में कई दुकानदारों के पास टू लेयर मास्क उपलब्ध थे। इन्हें 50 से 100 रुपये में बेचा जा रहा था। वहीं, मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी को रोकने के लिए झुमरीतिलैया और कोडरमा की दर्जनों दुकानों में छापेमारी की गई और दुकानदारों को मास्क की कालाबाजारी नहीं करने की हिदायत दी गई। मंगल बाजार में फुटपाथ दुकान लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण मास्क की डिमांड बढ़ गई है और कपड़ों से ज्यादा लोग मास्क की खरीदारी करने आ रहे हंै। फुटपाथ दुकानदार के अनुसार कोलकाता से लाकर ये मास्क बेचे जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ दवा दुकानों में सिर्फ सिगल यूज मास्क ही उपलब्ध है।
वहीं फुटपाथ पर मास्क बेचे जाने के संबंध में सदर अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ. शरद कुमार ने बताया कि बार-बार हाथ से छूने से वैसे ही मास्क की उपयोगिता खत्म हो जाती है। इसके अलावा खुले में मास्क दुकानों में लटके होने से इसमें वैसे ही वायरस के लक्षण के अलावा धुल पड़ जाती है, जिसके कारण इस तरह के मास्क का इस्तेमाल करना अनुपयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया की सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य नहीं है। ऐसे लोग मास्क का इस्तेमाल करें जिनमें सर्दी और खांसी के लक्षण है और जो लोग इनके संपर्क में रहते हों। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज मास्क महज 5-6 घंटे के इस्तेमाल के लिए ही बना होता है। जबकि एन 95 मास्क को भी इतने अवधि के बाद सैनिटाइजर करने की आवश्यकता होती है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 14 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़