कोरोना के इलाज का दावा कर फंसे रामदेव, डॉक्टरों ने की प्रतिबंध की मांग

नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सकों ने योगगुरु रामदेव के कोरोना के इलाज के दावे पर एतराज जताया है। बता दें कि बाबा रामदेव ने एक वीडियो में दावा किया है कि उन्होंने एक आयुर्वेदिक उपाय खोजा है जो कोरोनोवायरस को दूर करने में मदद करेगा। उन्होंने दावा किया है कि हमने अपने वैज्ञानिक अनुसंधान पाया है कि अश्वगंधा मानव प्रोटीन के साथ कोरोना प्रोटीन को नहीं मिलने देता है। हेल्थकेयर पेशेवरों का कहना है कि बाबाराम देव ने अपने शोध का कोई सबूत नहीं दिया हैं। पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया में महामारी विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. गिरिधर बाबू ने कहा कि इस तरह के संदेश सुरक्षा की झूठी भावना देते हैं। जो लोग अच्छी तरह से शिक्षित नहीं हैं, वे ऐसे दावों से गुमराह हो जाएंगे। सरकार को ऐसे विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। वर्तमान में कोरोना के उपचार या रोकथाम के लिए कोई टीका या ड्रग्स स्वीकृत नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि प्रतिरक्षा जोखिम के बारे में किए जा रहे ट्वीट लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। दावों को लेकर पतंजलि और रामदेव ने कई कॉल और ईमेल का जवाब भी नहीं दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार आयुर्वेद एक प्राचीन प्रणाली है जिसमें हर्बल दवाएं, व्यायाम और आहार संबंधी दिशा-निर्देश शामिल हैं। जिनका उपयोग भारत में लाखों लोगों द्वारा किया जाता है। कोरोना वायरस ने दुनियाभर में लगभग 200,000 और भारत में 140 से अधिक लोगों को संक्रमित किया है, जिनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को डर है कि आयुर्वेदिक कंपनियों के इस तरह के ट्वीट, कोरोना के खिलाफ उनकी लड़ाई को कमजोर करेंगे।
इस संबंध में मंत्रालय के एक सलाहकार मनोज केसरी का कहना है कि कंपनियों के उपाय प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद करते हैं, लेकिन उन्हें इन दावों की जानकारी नहीं थी कि वे कोरोनावायरस से लडऩे में मदद कर सकते हैं। नेसारी ने कहा कि कोरोनावायरस एक नया वायरस है, इसलिए जाहिर है कि इसके इलाज को लेकर कोई सबूत नहीं है। एक बार जब हमें दावों की शिकायतें मिलेंगी तो हम उनकी जांच करेंगे। अभी कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई