मेडिकल स्टोर पर रेड, लाखों की दवाइयां सीज

बुढ़ाना। औषधि विभाग ने जौला गांव में बगैर लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। टीम ने यहां रखी लाखों रुपए कीमत की दवाओं को सीज कर दिया। छापामारी के दौरान स्टोर संचालक मौके से फरार हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इससे कार्रवाई बाधित होने पर पुलिस बल को बुलाया गया। जानकारी अनुसार औषधि निरीक्षक सहारनपुर रमेशचंद यादव व औषधि निरीक्षक मुजफ्फरनगर जगवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने जौला गांव में अशफाक के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। संचालक के पास मेडिकल स्टोर चलाने के कोई कागजात नहीं मिले। छापेमारी के दौरान संचालक अशफाक टीम को चकमा देकर मौके से भाग गया। इस दौरान औषधि विभाग की टीम को ग्रामीणों की भीड़ ने चारों ओर से घेर लिया तथा तीन घंटे तक उन्हें कोई कार्रवाई नहीं करने दी। औषधि निरीक्षक ने जिलाधिकारी को स्थिति से अवगत कराया तो मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची। पुलिस ने टीम को भीड़ से निकाला। टीम ने मौके से भारी मात्रा में दवाइयां जब्त की हैं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि इस दुकान से मिली करीब एक लाख रुपये मूल्य की दवा को सीज कर दिया तथा चार संदिग्ध औषधियों के सैंपल लिए गए हंै। मेडिकल स्टोर के संचालक अशफाक के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया है। इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडकंप मच गया। गांव देहात के साथ कस्बे के दर्जनों स्टोर के शटर धड़ाधड़ बंद हो गये। औषधि निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिबंधित व नशीली दवाओं की शिकायत पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Posts

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

नई दिल्ली। ताकतवर एंटीबायोटिक दवाएं भी बेअसर होने लगी हैं। संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया पर इनका प्रभाव कम देखा जाने लगा है। ऐसे में गंभीर मरीजों का इलाज बड़ी चुनौती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 13 views