मेडिकल स्टोर पर रेड, 1000 मास्क जब्त कर स्टोर किया सील

आगरा। कोरोना वायरस के के चलते क्षेत्र में मास्क और सेनिटाइजर की कालाबाजारी के मामले सामने आने लगे हंै। ड्रग विभाग की टीम ने कई मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। एक जगह मास्क की कालाबाजारी पकड़ी गई। टीम ने इस मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। गौरतलब है कि शहर में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद मास्क और सेनिटाइजर की मांग बढ़ गई। कुछ मेडिकल स्टोर संचालक कोरोना के डर को भुनाने के लिए कालाबाजारी करने लगे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए डीएम प्रभु नारायण ने निर्देश दिए हैं। ड्रग विभाग की टीम ने सबसे पहले राजामंडी स्थित जैन सर्जिकल के यहां छापा मारा। इसके गोदाम से एक हजार मास्क जब्त किए। इस पर ड्रग विभाग के अफसरों ने मास्क की कालाबाजारी में जैन सर्जिकल को सील कर दिया। इसके बाद ड्रग विभाग की टीम ने फव्वारा स्थित खंदौली मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इससे पूर्व मास्क की कालाबाजारी में तीन मेडिकल स्टोर सील किए गए थे।

Related Posts

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

मोतिहारी (बिहार)। ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी गई है। दिखने में बिल्कुल दवा जैसी, लेकिन अंदर मौत का सामान! भारत-नेपाल सीमा के महुआवा थाना की पुलिस ने ऐसी जहरीली खेप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा