नकली सेनिटाइजर बेचता कैमिस्ट गिरफ्तार

हिसार। औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को नकली सेनिटाइजर बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विभाग को कोरोना वायरस की आड़ में मास्क व सेनिटाइजर की कालाबाजारी की शिकायत मिली थी। इस पर सीएमओ डॉ. रतना भारती ने एक टीम का गठन किया। इसमें ड्रग विभाग के सीनियर ड्रग कंट्रोलर डॉ. रमन श्योराण, ड्रग कंट्रोलर डॉ. सुरेश चौधरी, डॉ. कुलदीप के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट ललित जाखड़ की अगुवाई में मुल्तानी चौकी पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई की। टीम ने बोगस ग्राहक को दुकान से सेनिटाइजर खरीदकर लाने के लिए भेजा। ग्राहक के मांगने पर दुकानदार ने महज 50 रुपये में सेनिटाइजर दिया, जिस पर 190 रुपये एमआरपी अंकित था।
ड्रग कंट्रोलर ने सेनिटाइजर बोतल की जांच की। उस पर न तो उत्पादन तिथि थी और न ही एक्सपाइरी डेट। उत्पादकर्ता का नाम तक नहीं लिखा था। 190 रुपये अंकित वाला सेनिटाइजर 50 रुपये में बेचा जा रहा है, जिसके चलते उत्पाद के नकली होने पर छापा मार दिया। दुकान से 6 सेनिटाइजर बोतल बरामद हुईं, जिन्हें जब्त कर लिया। दुकानदार से पूछने पर जवाब मिला कि यह और भी दुकानों पर सप्लाई हुआ है। टीम ने उसके बताए अनुसार कुछ दुकानों पर जाकर पड़ताल की लेकिन सेनिटाइजर नहीं मिला। सीनियर ड्रग कंट्रोलर डॉ. रमन श्योराण ने बताया कि ड्रग एंड कॉस्मैटिक एक्ट और एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। इसके तहत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

बठिंडा (पंजाब)। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील किया है। दवा बिक्री लाइसेंस को भी सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन…

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 14 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 13 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी