मेडिकल स्टोर पर सीएम फ्लाइंग ने मारी रेड, फर्जी डॉक्टर कर रहा था मरीजों का इलाज

यमुनानगर। सीएम फ्लाइंग ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को यमुनानगर में एक मेडिकल स्टोर पर रेड मारी। यहां मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से क्लीनिक चलाया जा रहा था और 12वीं पास नरेश नामक शख्स मरीजों का इलाज कर रहा था। सीएम फ्लाइंग ने ड्रग इंस्पेक्टर और अन्य टीम को साथ लेकर तेजली रोड स्थित लक्ष्मी मेडिकोज नामक मेडिकल स्टोर पर ये छापामार कार्रवाई की है।

दरअसल ये क्लीनिक डॉ. विपिन दत्ता के नाम से चलाया जा रहा था, लेकिन यहां लोगों का इलाज फर्जी डॉक्टर नरेश कर रहा था। जिस दौरान टीम यहां पहुंची तो नरेश कुमार दो मरीजों का इलाज कर रहे थे। उनके कब्जे से नशीली दवाइयां बरामद हुई हैं जिनके 6 सैंपल भरे गए हैं। वहीं मामले को लेकर पुलिस अधिकारी संदीप ने बताया कि सीएम फ्लाइंग ने लालद्वारा के पास स्थित लक्ष्मी मेडिकोज नामक दुकान पर रेड मारी जिसमें डॉक्टर विपिन दत्ता, फर्जी डॉक्टर नरेश और फर्जी कंपाउंडर गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं फार्मासिस्ट लक्ष्य कुमार अभी फरार है।

वहीं क्लीनिक में एडमिट एक महिला ने बताया कि उनके पेट में दर्द था जिस वजह से उन्हें डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती किया था। उन्हें इस बारे में मालूम नहीं था कि वह फर्जी है। ड्रग इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि नरेश कुमार और लक्ष्य कुमार की पार्टनरशिप में ये मेडिकल सेंटर चलाया जा रहा था। मेडिकल संचालक लक्ष्य कुमार फार्मासिस्ट है। वहीं मेडिकल सेंटर की आड़ में ही एक क्लीनिक भी चल रहा था। जब रेड मारी गई तब मौके पर फर्जी डॉक्टर नरेश दो मरीजों को एडमिट कर उनका इलाज करने में लगा हुआ था। वहीं मेडिकोज स्टोर संचालक मौके पर नहीं था।

टीम ने जब इलाज कर रहे डॉक्टर से उनकी डिग्री मांगी तो वह नहीं दिखा पाए। वहीं पाया गया कि डॉ. विपिन दत्ता के नाम पर यहां क्लीनिक चलाया जा रहा था, लेकिन उनके नाम पर जिले में एक और क्लीनिक है। इस दौरान विपिन दत्ता को मौके पर बुलाया गया, लेकिन उन्होने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत