मेडिकल स्टोर होंगे अब ऑनलाइन, दुकानदारों को रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी

कोटा (राजस्थान)। सूबे में मेडिकल स्टोर अब ऑनलाइन होंगे। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी दवा दुकानदारों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए सभी दवा दुकानदारों को एचएफआर आईडी बनाना जरूरी होगा। औषधि नियंत्रण संगठन ने सभी दवा दुकानदारों को आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही केमिस्ट संचालकों की बैठक भी ले चुके हैं।

दवा दुकानदारों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य

सहायक औषधि नियंत्रण अधिकारी प्रहलाद मीणा ने बताया कि मिशन के तहत मेडिकल स्टोर संचालकों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य किया गया है। दवा दुकान ऑनलाइन होने से यह आधार नंबर से लिंक हो जाएगी, जिससे दवा के स्टॉक की जानकारी रहेगी। इसके अलावा, रजिस्टर्ड फर्म की संख्या की जानकारी भी रहेगी।

अस्पताल व मरीजों का डेटा भी ऑनलाइन होगा

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण करने के लिए चिकित्सा तंत्र को पूरी तरह ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए इन्टीग्रेटेड हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम 2.0 भी लागू किया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने कहा कि यह अत्याधुनिक हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम होगा।

यह आमजन, चिकित्सकों एवं प्रशासन तीनों के लिए बेहद लाभकारी होगा। इस सिस्टम के तहत इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड, डिजी हेल्थ लॉकर, मरीजों को कतारों से मुक्ति, यूनीफाइड डिजिटल सर्वे, केपीआई आधारित डैशबोर्ड, स्वास्थ्य संबंधी लाइसेंस एवं एनओसी आदि के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, टेली आईसीयू, जीओ टैगिंग आधारित चिकित्सालय का मैप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इससे ज्यादातर स्वास्थ्य सेवाएं ऑनलाइन होंगी और मरीजों को उपचार लेने में आसानी होगी। अस्पतालों के ऑनलाइन होने पर टेबल पर कोई फाइल नहीं रहेगी। उसी दिन का कार्य उसी दिन करना होगा। मरीजों के इलाज का बैकअप रहेगा, जिससे वह किसी भी जगह जाकर इलाज करवा सकेगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन