मेडिग्राम अस्पताल ने की इलाज में लापरवाही, 9.65 लाख रुपए का लगा जुर्माना

सहारनपुर (उप्र)। मेडिग्राम अस्पताल पर मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने के मामले में 9.65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अस्पताल प्रबंधन यह जुर्माना राशि पीडि़त रोगी को देगा। उक्त पीडि़त रोगी के इलाज में लापरवाही के चलते अपनी टांग गंवानी पड़ी थी। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने दिए हैं।
जानकारी अनुसार गांव छापर निवासी महिपाल 27 जनवरी 2016 को सडक़ हादसे में घायल हो गया था। उनकी जांघ में गंभीर चोट आई थी। एक्स-रे रिपोर्ट में पता चला कि जांघ की हड्डी टूट गई है। प्राथमिक इलाज के बाद महिपाल को मेडिग्राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

हड्डी की जगह नस का ऑपरेशन कर डाला

मेडिग्राम हॉस्पिटल में इलाज में लापरवाही कर दी गई। हड्डी की जगह मरीज की नस का ऑपरेशन कर दिया गया। पैर में वजन बांध दिया गया, लेकिन महिपाल को दर्द में कोई आराम नहीं मिला। दूसरे दिन महिपाल की टांग का एक ओर ऑपरेशन कर डाला। इसके बाद भी उसे कोई राहत नहीं मिली।

दूसरे डॉक्टर को दिखाने पर सच्चाई आई सामने

दर्द कम न होने पर पीडि़त मरीज ने एक अन्य डॉक्टर को दिखाया। उक्त डॉक्टर ने जांच कर बताया कि ऑपरेशन गलत किया गया है। इस कारण पैर में इंफेक्शन फैल गया है। पीडि़त फिर से मेडिग्राम में भर्ती हुआ। आठ फरवरी तक मेडिग्राम में महिपाल का इलाज चलता रहा। कोई आराम नहीं होने पर महिपाल को जॉलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया। वहां महिपाल को बताया गया कि इंफेक्शन के कारण टांग में पस बन गई है। ऐसे में टांग काटने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

उपभोक्ता आयोग की ली शरण

टांग गंवाने वाले महिपाल ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की शरण ली। मामले की सुनवाई के बाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने आदेश जारी किए। आयोग ने मेडिग्राम अस्पताल पर 9.65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अस्पताल प्रबंधन को यह जुर्माना राशि पीडि़त रोगी को देने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 18 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस