यहां बनेगा उत्तर भारत का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क

देहरादून (उत्तराखंड)। प्रदेश में जल्द ही मेडिकल डिवाइस पार्क बनाया जाएगा। डिवाइस पार्क की स्थापना होने पर यह उत्तर भारत का संभवत: अपनी तरह का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क होगा। इसके लिए उद्योग विभाग विशाखापट्नम का मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने वाली कंपनी से सुझाव ले रहा है। इसे बनाने के लिए कुछ स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, ताकि इसे जरूरत के मुताबिक विकसित किया जा सके।
प्रदेश सरकार इस समय विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित कर रही है। इसके लिए पूरा माहौल भी तैयार किया जा रहा है। सरकार की नजरें कुछ समय से फार्मा सेक्टर पर टिकी हुई थी। इसी कड़ी में अब प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। दरअसल, केंद्र ने विशेष आर्थिक क्षेत्रों के लिए पूर्व से स्थापित मानकों में थोड़ी ढील दी है। पहले विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित करने के लिए 100 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता होती थी। अब उद्योग के स्वरूप के अनुसार इसके मानक तय किए गए हैं। अब सूचना प्रौद्योगिकी की भांति ही आध्यात्मिक इको जोन और मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए इसका दायरा 10 हजार वर्ग मीटर रखा गया है। इस पार्क के अंतर्गत चिकित्सा क्षेत्र के लिए उपकरण बनाए जाएंगे और इन पर शोध भी किया जा सकता है। मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित करने के बाद यहां इच्छुक कंपनियों को इकाई स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार ने कहा कि सिडकुल इस योजना पर काम कर रहा है। विशाखापट्नम में मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने वाली कंपनी से इसके लिए कंसलटेंसी ली जा रही है।
मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए एक जमीन छिबरो, विकासनगर में भी चिह्नित की गई है। दरअसल, पहले यहां कोका कोला प्लांट लगाया जाना प्रस्तावित था लेकिन स्थानीय लोगों ने इससे प्रदूषण होने की आशंका जताते हुए विरोध किया था। इस कारण इस पर काम नहीं हो पाया। प्रदेश में स्प्रिचुअल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आध्यात्मिक इको जोन की स्थापना की जानी प्रस्तावित है। इसके लिए उद्योग विभाग ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें कुमाऊं के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के साथ ही उत्तरकाशी में भी आध्यात्मिक इको जोन बनाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। अब जल्द ही पूरे प्रस्ताव का प्रस्तुतिकरण सरकार के सामने किया जाएगा। इसके बाद सरकार से मिले सुझावों के आधार पर काम आगे बढ़ाया जाएगा। प्रमुख सचिव उद्योग मनीषा पंवार ने कहा कि प्रस्तुतिकरण के बाद जो भी सुझाव आएंगे, उसके आधार पर आगे कदम बढ़ाए जाएंगे।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 21 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई