ये दवा करेगी जानलेवा बीमारी को जड़ से खत्म

नई दिल्ली। जानलेवा कैंसर की बीमारी का जड़ से खत्मा करने के लिए जल्द ही बाजार में नई दवा आ रही है। इस दवा की निर्माता कंपनी इस्राइली बायोटेक का दावा है कि 2020 तक कैंसर की बीमारी का इलाज इस दवाई से संभव हो जाएगा। इस्राइली बायोटेक कंपनी का कहना है कि यह दवा 100 फीसदी इलाज करने में कारगर है। कंपनी का दावा है कि आखिरी स्टेज पर भी यदि मरीज को यह दवा दी जाए, तो उसका कैंसर खत्म किया जा सकता है। कंपनी ने काफी लंबी रिसर्च के बाद यह दवा तैयार की है। इस दवा का नाम MuTaTo रखा गया है। इसका अर्थ है मल्टी-टार्गेट टॉक्सिन। इस दवा के बारे में फरवरी 2019 में कंपनी ने दुनिया को बताया था। कंपनी के सीईओ के अनुसार यह दवा सोप टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इस दवा को बनाने से पहले इस बात की जांच की गई कि आखिर कैंसर पर कोई भी दवा असर क्यों नहीं करती। इसके बाद उन्होंने इसका इलाज खोजा। दरअसल, ज्यादातर दवा किसी खास टार्गेट या कैंसर सेल पर हमला करती हैं, जबकि MuTaTo इन सेल के रिसेप्टर यानी अभिग्राहक पर 3 तरफ से हमला करके उसे जड़ से खत्म करेगी। कंपनी का कहना है कि इस दवा का असर पहले ही दिन से मरीज पर दिखेगा।
मौजूदा समय में कैंसर का इलाज न सिर्फ महंगा है, बल्कि अभी तक कोई भी दवा सौ प्रतिशत तक कैंसर को ठीक नहीं कर पाई है। ऐसे में इस्राइली बायोटेक कंपनी की यह दवा अगर बाजार में आती है तो कैंसर से जूझ रहे करोड़ों लोगों के लिए रामबाण साबित होगी। क्लीनिकल रिसर्च के आखिरी फेस और सरकार और अन्य अंततराष्ट्रीय मेडिकल एजेंसियों से मंजूरी मिलने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही यह दवा बाजार में उपलब्ध होगी।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत