दवा कंपनी ने मोदी की फोटो के सहारे महिलाओं से वसूले पैसे

बैतूल (मप्र)। महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों में अवैध रूप से महंगे न्यूट्रीशियन उत्पाद बेचने का मामला सामने आया है। दवा कंपनी ने भ्रमित करने के लिए पंफ्लैट और फ्लैक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ में भारत सरकार सहित आयुष विभाग जैसे उपक्रमों के लोगो लगा रखे थे। एलीमेंटस नामक दवा कंपनी के स्टाफ ने परीक्षण शुल्क के नाम पर महिलाओं से 100-100 रुपए वसूले। वे अपने उत्पाद की मार्केटिंग करते रहे। जानकारी अनुसार मोती वार्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 78 मोती वार्ड भाग-2 में जांच शिविर लगाया गया। जहां 100 रुपए शुल्क वसूलकर आयुर्वेदिक कंपनी की दवाएं 700 से 1500 रुपए में बेची जा रही थी। हालांकि, कितनी महिलाओं से रुपए वसूले गए या कितना उत्पाद बेचा गया, यह बताने से कंपनी प्रतिनिधि ने इनकार किया। वह परिसर में शिविर लगाने व मार्केटिंग की परमिशन नहीं दिखा सका।
शिविर के लिए एक पंफ्लैट भी बांटा गया था। पंफ्लैट में एक दिवसीय चिकित्सा आयुर्वेदिक शिविर लिखा हुआ था। स्थान की जगह पर खाली जगह छोड़ी गई थी। ब्लड प्रेशर, थाइराइड, किडनी, इंफेक्शन, एनिमिया, बाल झडऩा, लीवर इंफेक्शन जैसे रोगों का अचूक इलाज करने का दावा पंपलेट में किया गया था। मशीनों से परीक्षण करवाकर शरीर को रोगमुक्त करने का दावा भी किया था। इधर आंगनबाड़ी सहायिका, कार्यकर्ता और महिला बाल विकास अधिकारी द्वारा दवा कंपनी के कर्मचारियों पर बिना अनुमति घुस आने का आरोप लगा रही हैं।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 17 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ