रक्त वाहिनी इंडिया के ब्लड बैंक का लाइसेंस कैंसिल

जालन्धर। गुलाब देवी अस्पताल में रक्त वाहिनी इंडिया के तत्वावधान में संचालित ब्लड बैंक में ड्रग व कास्मैटिक एक्ट की धाराओं का उल्लंघन होने पर स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लेते हुए इसके संचालकों को नोटिस जारी किया था। इसका निर्धारित समय में जवाब न मिलने के बावजूद दूसरी बार भी नोटिस की अनदेखी की गई। अब सेहत विभाग के ज्वाईंट कमीश्नर प्रदीप मट्टू ने उक्त संस्था का लाइसेंस रद्द करने का आदेश कर दिया है।
बता दें कि 4 अगस्त को हिंदुस्तान ब्लड एसोसिएशन ने ब्लड बैंक में प्राप्त धांधलियों का पर्दाफाश करते हुए स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में सूचित किया था। परिणामस्वरूप जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी वरूण सचदेवा की अगुवाई में तीन ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने ब्लड बैंक पर छापामारी के दौरान 44 यूनिट सील किए। इनमे से 24 यूनिट निर्धारित तापमान पर नहीं रखे हुए थे, जबकि एक सीरियल नम्बर पर दो-दो या तीन-तीन ब्लड बैंक जारी किए हुए थे। स्वास्थ्य विभाग ने तुरन्त ब्लड बैंक की सेवाएं बंद करवा दी थी। 44 ब्लड सैंपलों में से 20 तो ठीक पाए गए, परन्तु ब्लड बैंक के रिकार्ड में पाई गई खामियों के आधार पर लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अलावा पुलिस ने अपनी कार्रवाई के दौरान अस्पताल के बीटीओ डॉ. हरजीत सिंह, टेक्नीकल सुपरवाइजर भूपिन्द्र सिंह टेक्नीशियन वेद प्रकाश, दिनेश कुमार और बबलू को गिरफ्तार किया था। रक्तवाहिनी इंडिया के संचालक डॉ. आईडी अग्रवाल के खिलाफ भी पुलिस की कार्रवाई चल रही है। सेहत विभाग की उक्त कार्रवाई के कारण ब्लड बैंक की लापरवाही से सैकड़ों मरीजों को नुकसान उठाने से बचाया जा सका है।

Related Posts

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड की गई है। नकली और बिना लाइसेंस की दवाओं के कारोबार के संदेह में ये कार्रवाई हुई। औषधि नियंत्रण विभाग ने जीएम…

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 0 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार