आयुर्वेदिक दवाएं जब्त कर कमरा किया सील

गिरीडीह। आयुर्वेदिक दवाओं से यौन रोगों का इलाज करने का दावा करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. आर.के. मिश्रा के किराए के कमरे पर सदर एसडीएम राजेश प्रजापति ने छापेमार की। टीम ने रेड के दौरान करीब 10 किलो आयुर्वेदिक दवाओं को जब्त किया। जिस कमरे में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. मिश्रा व उसके सहयोगी प्रेमनाथ रह कर दवाओं को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बेचते थे, उसे भी सील कर दिया गया। हालांकि दवा सही है या नकली, इस पर अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। डॉक्टर व उसके सहयोगी कमरे में जब्त दवाओं को उत्पाद अधीक्षक अवधेश सिंह, उत्पाद निरीक्षक अनूप पाठक ने सील कर लैब जांच के ले गए। इधर जिस कमरे में चिकित्सक व उसके सहयोगी रह कर दवाओं का कारोबार करते थे, वह शहर के बक्सीडीह निवासी भूदेव चौधरी का घर है। जहां यूपी के प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी डा. आरके मिश्रा के सहयोगी प्रेमनाथ रहते थे।
दरअसल, सदर एसडीएम को गुप्त सूचना मिली कि भूदेव चौधरी के घर पर एक आयुर्वेदिक चिकित्सक कमरा लेकर रह रहा है और आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर आपत्तिजनक दवाओं का धंधा कर रहा है। सूचना के आधार पर एसडीएम प्रजापति पहले सदर प्रखंड के सीओ धीरज ठाकुर और डीएसपी नवीन सिंह और नगर थाना प्रभारी सहदेव प्रसाद के साथ पहुंचे और छापेमारी शुरू किया। एक साथ इतने वाहन को गली में रुकते देख स्थानीय लोग भी हड़बड़ा गए। इसके बाद भूदेव चौधरी के घर के बाहर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की भीड़ के बीच ही एसडीएम के निर्देश पर भूदेव चौधरी के घर के उन कमरों को खंगाला गया, जहां डा. मिश्रा व उसके सहयोगी सात माह से करीब रहकर इन दवाओं को बेचने का गोरखधंधा शुरू किया। एसडीएम की पूछताछ के दौरान डा. मिश्रा के सहयोगी प्रेमनाथ ने बताया कि चिकित्सक डॉ. मिश्रा महीने में एक बार ही आते हैं। जबकि इन दवाओं को वह बेचा करता था।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 15 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 16 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली