रात के समय बंद करने पड़ रहे मेडिकल स्टोर

रायपुर (छग)। राजधानी में जरूरत का पूरा सामान दिनभर उपलब्ध है। रात करीब आठ बजे शहर लगभग बंद हो रहा है और मोटे तौर पर उस वक्त तक लोगों की रोजमर्रा की जरूरत भी पूरी हो रही हैं, लेकिन अगर कोई इमरजेंसी हो और दवाइयां लेने की जरूरत पड़े तो ऐसे लोगों के लिए पिछले एक हफ्ते से बड़ी परेशानी खड़ी हो रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि राजधानी में रात 10 बजे के बाद शहर में एक भी मेडिकल स्टोर खुला नहीं है। दवा कारोबारियों के मुताबिक रात में इक्का-दुक्का लोग आते हैं, जिनकी वजह से इतना बड़ा स्टोर खोलना असंभव है। दरअसल, कोरोना काल की वजह से सभी संस्थान खर्चों में कटौती की राह पर चल रहे हैं। एसोसिएशन का दावा है कि निजी अस्पतालों के स्टोर खुले रहते हैं, लेकिन दिक्कत ये है कि इन स्टोर्स में वही दवाइयां आमतौर पर मिलती हैं, जो संबंधित नर्सिंग होम के डाक्टर लिखते हैं। प्रशासन का दावा है कि मेडिकल स्टोर खोलने से मना नहीं है, लेकिन अगर रात में दवा नहीं मिल रही है तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था तुरंत करनी होगी। रायपुर के मेडिकल कारोबारी संघों के पदाधिकारियों का तर्क है कि निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में 50 से ज्यादा दवा दुकानें रात में खुल रही हैं। लेकिन ये दुकानें सभी लोगों के काम की नहीं क्योंकि कोरोना के कारण ज्यादातर लोग अस्पतालों के आसपास फटकने से बच रहे हैं। कई जगह पूछताछ इतनी ज्यादा है कि लोग जाना नहीं चाहते। निजी नर्सिंग होम के मेडिकल स्टोर अधिकतर वहीं दवाइयां रखते हैं जो उनके अस्पताल के उपयोग की हैं। इसलिए कई बार लोग गए भी हैं तो उन्हें जरूरत की दवाइयां नहीं मिली। इस वजह से काफी लोग रात में दवाइयों के लिए भटकते देखे जा सकते हैं। कुछ मेडिकल स्टोर वालों का दावा है कि शाम 7 बजे बाजार बंद होता है और उसके दो-तीन घंटे के भीतर मेडिकल स्टोर्स भी सूने होने लगे हैं। रात 10 बजे के बाद इक्का-दुक्का लोग ही दवा खरीदने आते हैं, इसलिए स्टोर बंद कर रहे हैं। क्योंकि जितने बड़े स्टोर हैं, अगर वह रातभर खुले हैं तो स्टाफ, गार्ड तथा दूसरे खर्च रहते हैं। लोग ही नहीं आए, ऐेस में स्टोर खोलने का कोई लाभ नहीं है। अब दुकानों के संचालक भी इतना अतिरिक्त खर्च उठा पाने में समर्थ नहीं रह गए हैं। यहां तक कि जिन मेडिकल स्टोर्स की बड़ी चेन है, वे भी पिछले चार-पांच दिन से रात 10 बजे के बाद बंद हो रहे हैं।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस