रिश्वत लेते फार्मासिस्ट का वीडियो वायरल  

हरिद्वार। जिला चिकित्सालय में नियुक्त फार्मासिस्ट को मरीज से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। मामला सामने आने पर जिला चिकित्सालय की सीएमएस ने जल्द जांच करवाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।  जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिला चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट बीसी शर्मा ने मेडिकल बनाने की एवज में एक मरीज से 450 रुपये की रिश्वत ली थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया। अस्पताल कर्मचारी द्वारा रिश्वत लिए जाने के मामले में सीएमएस डॉ. आरती ढोंडियाल ने बताया कि इसकी जांच कराएंगे। दो दिन के अंदर इस मामले की जांच करवारकर जल्द से जल्द आगे की कार्रवाई करवाई जाएगी। उधर, इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अस्पताल में आम है। अस्पताल में गरीब लोगों को जमकर लूटा जाता है। इस संबंध में सांसद, विधायक जब तक कोई निगरानी समिति नहीं बनाते, तब तक इन घटनाओं पर रोक लगाना मुश्किल है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त