रैपर हटाकर बेच रहे थे एक्सपायरी दवा, दो मेडिकल स्टोर सील

हरिद्वार। मास्क और सेनिटाइजर की कालाबाजारी की शिकायतों पर ड्रग इंस्पेक्टर ने क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान पायलट बाबा अस्पताल के शिवा मेडिकल स्टोर पर रैपर हटाकर एक्सपायरी दवाएं बेचे जाने का मामला पकड़ में आया। यहां फ्रिज खराब होने से वैक्सीन को खुले में रखा गया था। इसके अलावा, संजीवनी अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर भी दबिश दी। स्टोर पर दवा बेचने संबंधी कोई लाइसेंस नहीं मिला। यहां सिजेरियन उपकरणों पर धूल जमी थीं, जबकि ग्लूकोज की बोतल शौचालय के बाहर पड़ी मिली। इस पर दोनों मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया गया।
ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि शिवा मेडिकल स्टोर पर दराजों में कई प्रतिबंधित और एक्सपायरी दवाएं भी मिलीं, जिनका रिकॉर्ड स्टोर संचालक नहीं दिखा सका। इस स्टोर पर फार्मासिस्ट की बजाय अप्रशिक्षित युवक दवा बेचता मिला। ड्रग इंस्पेक्टर ने कनखल स्थित मैक्स अस्पताल जनजीवन के मेडिकल स्टोर, दुर्गा, कान्हा आदि मेडिकल स्टोर की जांच की। रखरखाव आदि के साथ साफ-सफाई उचित न मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किया। ड्रग इंस्पेक्टर ने अभियान जारी रखने की बात कही। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप मचा रहा।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ