कोरोना वायरस का नकली टीका लगाने पर 3 महिलाएं गिरफ्तार

जालना (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के जालना जिले में ग्रामीणों को कोरोना वायरस का नकली टीका लगाने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बीड की रहने वाली महिला राधा रामनाथ सामसे, सीमा कृष्णा अंढाले और संगीता राजेन्द्र अव्हाड खुद को डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी बताती थीं। इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि तीनों अम्बद तहसील के पिपलगांव के लोगों से मिलीं और उन्हें कोरोना वायरस से बचाने वाला नकली टीका लगाया। कुछ गांववालों ने ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महादेव मुंडे को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शिकायत दर्ज की गई। आरोपियों के पास से बरामद किए गए नकली टीके और बोतलें राज्य स्वास्थ्य विभाग को भेज दिए हैं।
बता दें कि कोरोना वायरस ने अब तक देश के 12 राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। चीन से पूरी दुनिया में लगातार फैल रहे कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दिया है। देश में अब तक कोरोना के 73 पॉजिटिव मामले (17 विदेशियों समेत) सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 17 मामले केरल में देखे गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यूपी में भी 10 कोरोना के मामले आए हैं। दिल्ली में 6 मामलों की पुष्टि हुई है। हालांकि, अभी तक कोरोना का कोई टीका नहीं बना है लेकिन महाराष्ट्र में तीन महिलाओं ने लोगों को झांसा देते हुए कोरोना का नकली टीका लगा डाला।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 5 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 27 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट