रोहतक : दवा बाजार के निकट हुक्काबार की बहार, पकड़ा गया ड्रीम कैफे

‘जब मिल बैठे चार यार तो हो जाए हुक्काबार’– फ्लेवर्ड नशे का यह महानगरीय कल्चर इन दिनों रोहतक शहर पर पूरी तरह हावी है। शहर में कई दर्जन ऐसे अघोषित ठिकाने हैं जहां दिन भर युवा पीढ़ी जिंदगी को धुंए के छल्ले माफिक उड़ा रही है। नवरात्रि के दिनों में सुभाष रोड़ स्थित गंगा पैलेस में बने ड्रीम कैफे को जब ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने खंगाला तो वहां अच्छी-खासी मात्रा में फैंसी हुक्के, कई तरह के फ्लेवर्ड तबांकू और क्वाइल पैकेट बरामद हुए। ड्रग कंट्रोल अधिकारी मनदीप मान की शिकायत पर पुरानी सब्जी मंडी पुलिस ने कृष्ण नामक शख्स के खिलाफ तंबाकू अधिनियम, ड्रग एंड कॉस्मेटिक अधिनियम, पायजन अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि कोई गिरफ्तार नहीं हो सकी। रेड की सूचना पाकर कुछ युवक भाग निकले। लिहाजा हुक्काबार सील कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, एफडीए विभाग को लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि शहर में अवैध रूप से हुक्काबार चल रहे हैं। खबरी ने सुभाष रोड़ स्थित ड्रीम कैफे की पुख्ता सूचना उपलब्ध करवाई। नशे के खिलाफ अभियान के तहत ड्रग अधिकारी मनदीप मान ने पुलिस टीम को साथ लेकर जब छापा मारा तो मौके से फ्लेवर्ड हुक्केका नशा करते स्कूल-कॉलेज के लडक़े-लड़कियों को पकड़ा। ड्रग विभाग ने फ्लेवर्ड तंबाकू के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए। टीम को कैफे में शराब की खाली बोतलें और कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। हुक्कों में फ्लेवर्ड तंबाकू भरा मिला। मौके पर फ्लेवर्ड तंबाकू के करीब सात प्रकार के कुल 33 पैकेट बरामद हुए। इनमें घातक श्रेणी का निकोटीन होने की बात सामने आई। तंबाकू के कई पैकेटों पर तो सचित्र कैंसर संबंधी चेतावनी भी चस्पा नहीं थी। मौके से अड्डे का इस तरह संचालन करने संबंधी कोई लाइसेंस नहीं मिला। लडक़े-लड़कियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पता चला कि कैफे में 300 से 500 रुपए तक फ्लेवर्ड हुक्के के हिसाब से वसूले जाते थे।

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर डाॅ. मनदीप मान ने बताया पकड़ी गई नशीली सामग्री में 6 पैकेट 60 लेयासेवन रोज वनिला मिंट, 2 पैकेट 50 ग्राम अफजलमिंटी ग्रेप फ्लेवर, 4 पैकेट 50 ग्राम अफजल ओरेंज फ्लेवर, 5 पैकेट 50 ग्राम एशानफ्लर्ट विद फ्लेवर, 9 पैकेट 60 ग्राम एमवाईएब्रेन इन फ्रीजर, 5 पैकेट 60 ग्राम एमवाईएमिंट, 2 पैकेट 60 ग्राम एमवाईएप्ले ब्वाय उत्पाद मिले।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर