लाइफ केयर हॉस्पिटल रोहतक में मिलेंगी मणिपाल हॉस्पिटल्स के चिकित्सकों की सुविधा

रोहतक। देश भर में लोगों को विश्व स्तर की हेल्थकेयर सेवा मुहैया करवाने के प्रयासों के विस्तार के भाग के रूप में दिल्ली स्थित एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पीटल्स के चिकित्सकों और शल्य चिकित्सकों ने रोहतक में विशेष ओपीडी पेश करने की घोषणा की है। यह भिन्न सुविज्ञताओं के क्षेत्र में होगा और इसकी शुरुआत 4 अगस्त से हुई है। गुफा मंदिर रोड के पास स्थित लाइफ केयर हॉस्पीटल्स के साथ मिलकर न्यूरोलॉजी, कार्डियैक साइंस, और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के चिकित्सक ओपीडी का आयोजन हर बुधवार को करेंगे।

ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी (जीबीडी) के अनुसार, हरियाणा में 49-59 साल के बीच की आयु के 34.2þ लोग कार्डियो वस्कुलर डिजीज के शिकार हैं। 60 और उससे ज्यादा के लोगों के मामले में यह प्रतिशत और ज्यादा, 41.9þ. है। इसी तरह, सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) के अनुसार, हरियाणा में कोविड-19 महामारी की शुरुआत के समय से ‘एक्सेस डेथ्स’ की संख्या 60,397 थी जो इसी अवधि में आधिकारिक तौर पर बताए गए 8303 के आंकड़े के मुकाबले 7.3 गुणा ज्यादा है। स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले संसाधनों को कोविड-19 के मरीजों की ओर डायवर्ट करने का मतलब है कि दूसरी बीमारियों के शिकार कई मरीजों को तो उपचार तक पहुंच भी नहीं मिली।

वे उपचार को ऐक्सेस करने में भी नाकाम रहे। और अधिवासियों की इन आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पीटल नियमित आधार पर ओपीडी सेवाओं की पेशकश करता रहेगा। आज इस सेवा की शुरुआत के मौके पर, एचसीएमसीटी हॉस्पीटल के डायरेक्टर रमण भास्कर ने कहा कि मणिपाल हॉस्पीटल्स लोगों को विश्व स्तर की सेवा मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और उत्तर भारत के सभी हिस्सों में यह मरीज केंद्रित रुख पर चल रहा है। लाइफ केयर हॉस्पीटल्स के साथ मिलकर उन्होंने अपनी ओपीडी सुविधा की शुरुआत रोहतक में की है और वह लोगों को हृदय, न्यूरोलॉजी तथा गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के बारे में प्रासंगिक सूचनाएं मुहैया करवाने के प्रयास करते हैं।

ये ओपीडी रोहतक की हेल्थकेयर संरचना के लिए एक मूल्यवान योगदान होंगे और शहर के लोगों को यहां विश्व स्तर के उपचार समाधान मुहैया करवाए जाएंगे और अब उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित मामलों में उपयुक्त कंसलटेशन प्राप्त करने के लिए मेट्रो शहरों में नहीं जाना होगा। इस मौके पर डॉ राजेश जाले, अस्पताल निदेशक, लाइफ केयर हॉस्पिटल्स ने कहा कि वह मणिपाल हॉस्पिटल्स के सहयोग से अपनी सेवाओं का विस्तार करके खुश हैं और साथ में उनका लक्ष्य रोहतक के निवासियों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करके उनकी मदद करना है।

इस अवसर पर एचसीएमसीटी मणिपाल हॉस्पिटल्स के कार्डियक सर्जन डा. जतिन यादव ने कहा कि कोविड के समय में दिल संबंधी बीमारियों के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि कोरोना वायरल का बहुत ज्यादा असर दिल पर हुआ है। न्यूरोलॉजी कंसलटेंट डा. खुशबू गोयल ने बताया कि कोरोना ने लोगों के दिमाग पर बहुत अधिक असर डाला है और कोरोना के डर के कारण लोग तनाव में रहने लगे। कोरोना के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए व्यक्ति को अपने सामान्य स्वास्थ्य की जांच नियमित तौर से करवानी चाहिए। इस मौके पर मणिपाल हॉस्पिटल के गेस्ट्रो कंसलटेंट डा. लवकेश आनंद ने कहा कि रोहतक की जनता को विश्वस्तरीय कंसलटेंसी उपलब्ध करवाने के लिए लाइफ केयर अस्पताल में ओपीडी सेवाएं शुरू की गयी हैं। यहां साप्ताहिक ओपीडी के अलावा वीडियो कंसलटेंसी की सुविधा भी रहेगी।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 4 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 3 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 12 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 14 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत