अब दवा की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं, इन व्‍यवस्‍थाओं के साथ प्रशासन अलर्ट

मेरठ। कोरोना महामारी ने पूरे देश में तबाही का मंजर दिखा दिया है। और कुछ लोग इस आपदा में अवसर तलाश रहे थे। बताना लाजमी है कि कोरोना की दूसरी लहर ने जिस तरीके से आतंक मचाया था उस समय दवा से लेकर ऑक्सीजन तक की भारी कमी का सामना करना पड़ा था और ऐसे में कुछ लोग कालाबाजारी करके करोडो रुपए कमा रहे थे। बता दें कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आक्सीजन की किल्लत के साथ ही उपचार में प्रयोग होने वाली दवाइयों व पल्स आक्सीमीटर, आक्सीजन फ्लो समेत मास्क तक की कालाबाजारी का सामना करना पड़ा था। तीसरी लहर में ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए ड्रग विभाग ने अभी से कोरोना उपचार के प्रोटोकाल में शामिल दवाइयों व अन्य सामग्री के स्टाक की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने अव्यवस्था के खिलाफ शिकंजे की तैयारी कर ली है।

ड्रग इंस्पेक्टर पवन शाक्य ने बताया कि कालाबाजारी की शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। दवा की कालाबाजारी करने वालों पर नजर रहेगी। आक्सीजन की भरपूर उपलब्धता को लेकर औद्योगिक आक्सीजन वालों को मेडिकल आक्सीजन की ग्रेड में लाने को लेकर प्रेरित किया जा रहा है। कोरोना की दवाइयों के पर्याप्त स्टाक के लिए संबंधित दवा की कंपनियों के स्टाकिस्ट आदि जिले में बनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है।

दरअसल, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कालाबाजारी का आलम यह था कि सात सौ से लेकर नौ सौ रुपये में ब्रांडेड पल्स आक्सीमीटर के स्थान पर 15 सौ से लेकर 18 सौ रुपये तक में चाइनीज पल्स आक्सीमीटर बिका था। इसके अलावा रक्त को पतला करने वाला इंजेक्शन, रेमडेसिविर इंजेक्शन व अन्य जीवनरक्षक दवाइयों की बाजार में किल्लत होने के साथ ही इनकी खूब कालाबाजारी हुई। मास्क, सैनिटाइजर के साथ-साथ कई नामी कंपनियों की विटामिन की गोलियां बाजार से गायब थीं। इस बार लोगों को ऐसी असुविधा न हो, इसके लिए ड्रग विभाग दवाइयां व अन्य जरूरी उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता को प्राथमिकता में रखे हुए हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक