लाइसेंस के बगैर चलाए जा रहे मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाइयां जब्त

श्रीगंगानगर (राजस्थान)। लाइसेंस के बिना मेडिकल स्टोर चलाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी कर स्टोर से दवाइयां जब्त की हैं। पुलिस ने आरोपी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

सीएमएचओ डॉक्टर अजय सिंगला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में नशीली दवाओं के कारोबार होने की शिकायत मिली थी। इस पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। मौके पर जोगाराम पुत्र लालाराम निवासी सांचौर मिले। वह बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद वहां दवाओं का रख-रखाव और बिक्री की जा रही थी।

बिलों का रिकॉर्ड जांचा

करीब 22000 से बिलों का रिकॉर्ड जांचा गया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर काफी संख्या में सामग्री सहित एनडीपीएस घटक के इंजेक्शन मिले, जिन्हें जब्त किया गया है। यहां नशीली दवाओं यथा कलोजाप्स, ट्रामाडोल, लोराजेपाम व इंटोजोलाम के साथ ही अन्य दवाओं के करीब 22000 से बिलों का रिकॉर्ड भी जांचा गया। इसी तरह डॉ. राजीब कुमार का अवैध रूप से नशीली दवाओं का आम लोगों को बेचान किए जाने की पुष्टि हुई।

नशीली दवाइयां जब्त

डॉ. राजीब कुमार के कक्ष के निरीक्षण करने पर यहां 1500 से अधिक अवैध रूप से रखी गई नशीली दवाएं मिली। इन्हें जब्त कर पुलिस को सौंप दिया है। एनडीपीएस घटक की इन दवाओं का डॉ. राजीब के पास कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत