नवजात की मौत मामले में इस अस्पताल को किया सील

कुरावली (आगरा)। नवजात की मौत होने के मामले में अस्पताल को सीज करने का मामला सामने आया है। नगर के घिरोर रोड नहर पुल के निकट स्थित रॉयल हॉस्पिटल में प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई थी।

अस्पताल के बाहर नोटिस चस्पा

परिजनों की शिकायत पर सवास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल में पहुंचे। हॉस्पिटल में चिकित्सक और कर्मचारी मौके पर उपस्थित नहीं मिले। इसके बाद अधिकारियों ने हॉस्पिटल को सील कर दिया। अस्पताल के बाहर नोटिस चस्पा कर तीन दिन में अस्पताल के संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है।

यह है मामला

गांव सूरजपुर मनौना निवासी आराधना पत्नी सत्यभान को प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजनों ने घिरोर रोड नहर पुल के निकट स्थित रॉयल हॉस्पिटल में दाखिल कराया था। प्रसव होने के बाद ही नवजात की मौत हो गई थी। मृतका के पति सत्यभान ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की।

एसीएमओ ने अस्पताल को किया सील

नवजात

एसीएमओ संजीव कुमार राय ने डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव कुमार के साथ रॉयल हॉस्पिटल पहुंचकर जानकारी जुटाई। एसीएमओ को मौके पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। उन्होंने अस्पताल को सील कर दिया। वहीं कस्बा स्थित नीलकंठ हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान उचित व्यवस्थाएं नहीं मिली। इस पर अस्पताल संचालक को मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत