लाखों रुपए लेकर भी नहीं भेजी सप्लाई, दो गिरफ्तार

सहारनपुर। फूड सप्लीमेंट सप्लाई के नाम पर लाखों रुपए हड़पने के आरोप में पुलिस ने मुंबई से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर सहारनपुर लाया गया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हकीकत नगर स्थित शास्त्री नगर निवासी जिम संचालक सुशील कुमार ने 20 अक्टूबर 2018 को आरोप लगाते हुए गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने उससे मोबाइल फोन द्वारा संपर्क किया और फूड सप्लीमेंट डीलर बताकर उससे रुपए ऐंठ लिए। सुशील ने बताया कि वह भी फूड सप्लीमेंट का काम करता है। आरोपी मनप्रीत उर्फ राहिल निवासी नवी मुंबई, महाराष्ट्र फूड सप्लीमेंट डीलर है। जिसने उससे मोबाइल पर संपर्क किया और उसे फूड सप्लीमेंट सप्लाई करने का झांसा देकर उससे तीन बार में अपने बैंक के खाते में 1.83 लाख रुपये डलवा लिए। लेकिन उसने फूड सप्लीमेंट की सप्लाई नहीं भेजी। पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस की टीम मुंबई पहुंची। पुलिस ने धोखाधड़ी तथा गबन के आरोपी मनप्रीत उर्फ राहिल और उसके साथ षड्यंत्र में शामिल रहे। उसके साथी मयंक सिंह निवासी बहराम बाग को भी मुंबई में दबोच लिया। जहां से दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर सहारनपुर लाया गया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 14 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए