एक्सपायरी दवा मिली तो खैर नहीं

बिजनौर। जिला अस्पताल एवं अन्य प्राइवेट अस्पतालों में एक्पायरी दवा या इंजेक्शन आदि मिलने पर संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसकी जांच के लिए अफसरों द्वारा प्रत्येक माह अस्पतालों का निरीक्षण किया जाएगा और रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
जिला अस्पताल समेत जिले में करीब एक हजार सरकारी और प्राइवेट अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में विभिन्न बीमारी से पीडि़त लोग अपना इलाज कराते हैं। अस्पतालों में एक्सपायरी दवाओं से मरीजों का इलाज न हो, इसके लिए कुछ चिकित्सक निजी स्वार्थ के लिए एक्सपायरी दवाओं तक का इस्तेमाल कर देते हैं। इस पर शासन सख्त हो गया है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए औषधि प्रशासन आयुक्त ने प्रदेश के सभी जिलों के डीआई को प्रत्येक माह अस्पतालों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सकों का मानना है कि एक्सपायरी डेट के बाद दवाएं न सिर्फ असरदार नहीं रह जाती हैं बल्कि एक्सपायर दवा खाने के बाद रोगी की जान तक जा सकती है। इसलिए रोगी और चिकित्सक को एक्सपायरी दवाओं का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश हैं कि लोगों को दवाओं के माध्यम से लोगों ठीक प्रकार से इलाज मिले। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। डीआई ने बताया कि पहले एक्सपायरी दवाओं को स्टोर करके रख सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी