लॉकडाउन से हो सकती है दवा-मेडिकल उपकरणों की भारी कमी

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार 21 दिन के लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। हालांकि, इस लॉकडाउन का देश की दवा इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ रहा है। आने वाले हफ्तों में अगर लॉकडाउन जारी रहता है, तो इससे दवाओं और मेडिकल उपकरणों की कमी पैदा हो सकती है। औषधि विभाग ने गृह मंत्रालय को इस बारे में चेताते हुए कहा है कि लॉकडाउन के अंतर्गत जल्द फैसला लिया जाए, ताकि दवाई बनाने के काम में तेजी लाई जा सके। औषधि विभाग के सचिव पीडी वघेला ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को 9 अप्रैल को लिखे पत्र में कहा कि इस वक्त दवाइयां और मेडिकल उपकरण बनाने वाली कंपनियां लॉकडाउन की वजह से औसत तौर पर अपनी क्षमता से सिर्फ 20-30 फीसदी पर ही काम कर पा रही हैं। ऐसे में अगर उत्पादन लॉकडाउन से पहले वाले स्तर पर नहीं पहुंचता है, तो आने वाले हफ्तों में देश में दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की कमी आ सकती है। पत्र में बताया गया है कि भारत की फार्मास्यूटिकल आउटपुट का आधा हिस्सा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किया जाता है, क्योंकि वहां इनकी अच्छी कीमत मिलती है, लेकिन इससे घरेलू बाजार में मेडिकल सप्लाई की कमी पैदा हो सकती है। ऐसी किसी भी स्थिति को रोकने के लिए तुरंत कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 4 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 3 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 12 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 14 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत