शर्मनाक: फोर्टिस अस्पताल में भर्ती युवती से बेहोशी की हालत में दुष्कर्म, केस दर्ज

गुरुग्राम। गुड़गांव के सेक्टर-44 स्थित फोर्टिस अस्पताल में टीबी से वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से लड़ रही 21 साल की युवती के साथ रेप की बात सामने आई है। युवती को बेहोशी की हालत में सांस लेने में दिक्कत के बाद भर्ती किया गया था। युवती ने कई दिन बाद होश में आने पर परिजनों से लिखकर व इशारे से शारीरिक उत्पीड़न होने की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में युवती के साथ अस्पताल के स्टाफ ने उस वक्त रेप किया, जब वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर अर्धचेतन अवस्था में थी। पुलिस के मुताबिक, मरीज को जब होश आया तो उसने इस पूरी घटना को लिखकर अपने पिता को बताया। इसके बाद पिता ने पुलिस के पास पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

पुलिस के मुताबिक, परिवार वालों का मानना है कि यह घटना 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच में हुई। पीड़िता का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार महेंद्रगढ़ का रहने वाला है और सांस की शिकायत के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता का टीबी का इलाज चल रहा था। उसे आईसीयू में रखा गया था।

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस ऊषा कुंडू ने बताया कि कल पीड़िता का पिता बेटी से मिलने पहुंचा था। उसी वक्त पीड़िता ने लिखकर अपने साथ रेप की घटना के बारे में बताया। वहीं, अस्पताल ने भी आंतरिक जांच की है। वहीं, परिवार के सदस्यों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान हो चुकी है, लेकिन अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ऊषा कुंडू ने बताया कि पीड़िता ने पिता को आरोपी का नाम विकास बताया है। इसके बाद उसकी पहचान हो पाई है। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में ले ली है। इसके अलावा स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी बाहरी स्टाफ से है। वहीं, पीड़िता की हालत ठीक नहीं है, उसे अभी भी वेंटिलेटर पर रखा गया है, इसलिए उसका बयान नहीं लिया जा सका।  डीसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी विकास अस्पताल का कर्मचारी है या नहीं, इस बारे में अभी पुलिस पता नहीं कर पाई है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन