शुगर और बुखार के इलाज का दावा करने वाली मेडिसिन जब्त

हैदराबाद। शुगर और बुखार के इलाज का दवा के लेबल पर भ्रामक दावा करने वाली मेडिसिन जब्त की गई हैं। तेलंगाना ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) के अधिकारियों ने बाजार में दवा दुकानों पर दबिश दी। टीम ने कई ऐसी दवाओं की पहचान की है, जिनके लेबल पर भ्रामक दावे किए गए थे। इनमें मधुमेह और बुखार के इलाज का दावा किया गया था।

यह है मामला

डीसीए ने भ्रामक और आपत्तिजनक विज्ञापनों की पहचान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया । इस दौरान अधिकारियों ने डायोफिल कैप्सूल का पता लगाया, जो मधुमेह के इलाज का दावा करते हैं। वहीं, बुखार के इलाज का दावा करने वाला कालमेघ पाउडर पकड़ा।

दवा दुकानों पर छापेमारी

विकाराबाद जिले के परिगी में एक मेडिकल दुकान पर छापेमारी के दौरान आयुर्वेदिक दवा डियोफिल कैप्सूल का स्टॉक जब्त कर लिया गया। यह दवा हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में ज़ी लेबोरेटरीज लिमिटेड द्वारा निर्मित है। इसी तरह, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में विनायक हर्बल्स आयुर्वेदिक फार्मेसी द्वारा निर्मित कालमेघ पाउडर के स्टॉक को सिकंदराबाद के तारनाका में एक मेडिकल स्टोर पर छापे के दौरान जब्त कर लिया गया।

फर्जी उाक्टर के क्लीनिक पर रेड

अधिकारियों ने आदिलाबाद जिले के दसनापुर गांव में ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनर (आरएमपी) के रूप में काम करने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर जी वैकुंठम के परिसर पर भी छापा मारा। वैकुंठम अपने क्लिनिक में उचित योग्यता के बिना चिकित्सा का अभ्यास कर रहा था। अधिकारियों को मौके से बिना ड्रग लाइसेंस के भंडारित दवाओं का बड़ा भंडार मिला। एंटीबायोटिक्स, स्टेरॉयड, एनाल्जेसिक और अल्सर रोधी दवाओं सहित कुल 26 प्रकार की दवाएं पाई गईं। जब्त किए गए स्टॉक की कीमत करीब 20 हजार रुपये है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस