शुगर के लेवल को मेंटन करने के लिए अब नहीं पड़ेगी इंसुलिन लेने की जरुरत

शुगर के लेवल को मेंटन रखने के लिए अमेरिका स्थित एमआईटी इंस्टीट्यूट के इंजीनियर्स ने एक इम्प्लांटेबल डिवाइस तैयार की है।  इम्प्लांटेबल डिवाइस से टाइप-1 डायबिटीज के मरीजों को बीमारी से कुछ हद तक निजात मिल सकती है। यह डिवाइस ग्लूकोज के स्तर को सामान्य रखता है।

शुगर के मरीजों को अब इंसुलिन इंजेक्शन लेने की जरुरत नहीं 

इम्प्लांटेबल डिवाइस ग्लूकोज के लेवल  को सामान्य रखेगा जिससे अब शुगर के मरीजों को अलग से इंसुलिन इंजेक्शन लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, इस डिवाइस में इंसुलिन पैदा करने वाली हजारों कोशिकाएं हैं। इन कोशिकाओं को जीवित रखने के लिए डिवाइस में बिल्ट इन ऑक्सीजन जनरेटर लगाए गए हैं। जिन चूहों को डायबिटीज की बीमारी थी उन चूहों पर किए प्रयोगों में शोधकर्ताओं को सफलता हासिल हुई है।

ये भी पढ़ें- यमुनानगर दवा फैक्ट्री के कर्मचारी पर लाखों रुपए गबन का आरोप

इस शोध से जुड़े एंडरसन ने कहा कि इंसुलिन पर निर्भर डायबिटिक मरीज इंजेक्शन के जरिए शरीर का शुगर लेवल बनाए रखने का प्रयास करता है। लेकिन उनके शरीर में हेल्दी शुगर लेवल मेंटेन नहीं रहता है। ऐसे वक्त में यह डिवाइस मददगार साबित होगी। इस डिवाइस में सेंसर लगे हुए हैं जिनकी सहायता से ऑक्सीजन लेवल को मॉनिटर किया जा सकता है।

इचिंग के इलाज के लिए कलाई और उंगली में पहना जा सकता है डिवाइस 

डायबिटीज मरीजों के अतिरिक्त इचिंग के मरीजों के इलाज के लिए अमेरिका के पीट्सबर्ग स्थित कॉर्नेज मेलोन यूनिवर्सिटी  ऑफ रोबोटिक्स इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने वियरबेल डिवाइस का निर्माण किया है। ये डिवाइस मानव शरीर में होने वाली इचिंग को मापने का काम करती है। इस डिवाइस को मरीज कलाई और उंगली में पहन सकते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि डॉक्टर्स को मरीज से इचने की फ्रीक्वेंसी और इंटेसिटी की जानकारी नहीं मिल पाती है। जिससे इलाज करने में परेशानी होती है। लेकिन इस डिवाइस में एक्सीलेरोमीटर लगा हुआ है। ये मीटर मरीज कितने प्रेशर से इंचिग कर रहा है पता करने के लिए उंगली को मॉनिटर करता है।

 

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए