मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

गुजरात के वडोदरा में बिना किसी मेडिकल डिग्री के दो दशकों से प्रैक्टिस कर रहा झोलाछाप डॉक्टर आखिरकार पकड़ा गया। इस झोलाछाप डॉक्टर का नाम असीम कुमार संखरी है। ये बिना लाइसेंस के वडोदरा के रायपुर गांव में बीते 20 सालों से मरीजों का इलाज कर रहा था। स्वास्थ्य अधिकारियों को सोमवार को इस मामले की जानकारी मिली।

झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक से दवाएं और नकदी जब्त 

संखारी मूल रुप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इन्होंने कोई मेडिकल का कोर्स नहीं किया हुआ है। लेकिन सालों से मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हुए खुद का एक क्लीनिक खोल रखा था। गुप्त सूचना मिलने के आधार पर पुलिस ने सांखरी को गिरफ्तार कर लिया और उसके क्लिनिक से दवाएं और नकदी जब्त कर ली। ऐसा माना जाता है कि यह धनराशि उन बेखबर मरीजों से जमा हुई थी, जिन्होंने अपने स्वास्थ्य के मामले में उन पर भरोसा किया था।

ये मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच का चिंता का विषय बन गया है। अब क्षेत्र में संचालित क्लीनिकों की साख की गहन समीक्षा की जा रही है। मामले की अभी जांच चल रही है। साल 2021 में, गुजरात के डीजीपी ने बिना लाइसेंस वाले डॉक्टरों पर नकेल कसने के लिए सख्त आदेश जारी किए थे।

ये भी पढ़ें- शुगर के लेवल को मेंटन करने के लिए अब नहीं पड़ेगी इंसुलिन लेने की जरुरत

वडोदरा ग्रामीण एसओजी ने चिकित्सकों की योग्यताओं को सत्यापित करने के लिए गहन जांच की। इससे पहले 2021 में डॉ. एस.एस. साहब और डॉ. एस. बिस्वास को दाभोई में बिना वैध डिग्री के चिकित्सा अभ्यास करते हुए पाया गया था।

 

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 17 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ