सदर अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा-तोडफ़ोड़

रांची (झारखंड)। सदर अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा-तोडफ़ोड़ का मामला प्रकाश में आया है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया। स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस की पहल पर परिजन शांत हुए और शव को घर ले गये।

यह है मामला

हिंदपीढ़ी निवासी 45 वर्षीय अमीना खातून को घबराहट और बेचैनी की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार, मरीज के पेट में पानी भर गया था। सोमवार को कार्डियक विशेषज्ञ डॉ राजेश झा की निगरानी में उनका इको टेस्ट भी किया गया था। मंगलवार को अमीना खातून की मौत हो गयी। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सा कर्मियों व सुरक्षाकर्मी से नोकझोंक और हाथापाई तक की।

अस्पताल परिसर में डस्टबिन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में तोडफ़ोड़ कर दी। हालात बेकाबू होते देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और शव अपने साथ ले गये। परिजनों का आरोप है कि मरीज की सही देखरेख नहीं हुई। उनका कहना था कि अगर डॉक्टरों ने गंभीरता दिखायी होती, तो अमीना की जान बचायी जा सकती थी।

 

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ