प्राइवेट अस्पताल बंद करेंगे कैशलैस सुविधा : एएचपीआई

नई दिल्ली। प्राइवेट अस्पताल दो बीमा कंपनियों की कैशलैस सुविधा आगामी 1 सितंबर से बंद करेंगे। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।अस्पतालों के संगठन एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (एएचपीआई) ने यह जानकारी दी।

इन बीमा कंपनियों में बजाज आलियांज और केयर हेल्थ शामिल हैं। एएचपीआई का कहना है कि संबंधित बीमा कंपनियों ने इलाज खर्च की दरों (सीमा) को बदला नहीं है। जबकि इलाज खर्च में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भुगतान में भी कंपनियों द्वारा अनावश्यक देरी की जाती है और गैर जरूरी पेपर मांगे जाते हैं। इससे पॉलिसी से जुड़े भुगतान में तमाम दिक्कतें आ रही है।

यह है मामला

कैशलेस पॉलिसी पर बीमा कंपनी और अस्पतालों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। देशभर के 15 हजार से अधिक अस्पतालों ने दो बीमा कंपनियों की कैशलैस सुविधा एक सितंबर से बंद करने का ऐलान किया है। एएचपीआई के आह्वान पर देशभर के करीब 15,000 अस्पतालों ने एक सितंबर से कैशलेस इलाज देने से इंकार किया है। उधर, एएचपीआई ने केयर हेल्थ को भी नोटिस जारी किया है।

कहा गया है कि वह मरीजों के कैशलेस बिल भुगतान से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करें। इस स्थिति में एक सितंबर से कैशलेस इलाज की सुविधा को बंद कर दिया जाएगा। अस्पतालों का आरोप है कि बजाज एलायंज ने पुराने अनुबंध की दरों को बढ़ाने से मना कर दिया है। शर्तों के तहत इलाज खर्च की दरें हर दो वर्ष में संशोधित की जाती है। कंपनी इसके लिए तैयार नहीं है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 20 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 12 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची