सदर सीएचसी में लाखों रुपए का दवा घोटाला, जांच में जुटा प्रशासन

धनबाद। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 6 लाख रुपए का दवा घोटाला हुआ है। इस घोटाले का केंद्र सीएचसी का ब्लॉक अकाउंट मैनेजर (बीएएम) संचित श्रीवास्तव को बताया जा रहा है। घोटाले का खुलासा होने के बाद सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत के स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सिविल सर्जन के अनुसार एक-दो दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिविल सर्जन- डॉ श्याम किशोर कांत ने बताया कि बिना किसी आदेश के ब्लॉक अकाउंट मैनेजर द्वारा लगभग 6 लाख रुपए की दवा खरीद का मामला सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है। सदर सीएचसी के प्रभारी, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर और दवा आपूर्तिकर्ता एजेंसी से उनका पक्ष मांगा गया है। एक-दो दिनों में जांच पूरी हो जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो दवा आपूर्ति के बाद आपूर्तिकर्ता एजेंसी ने सदर सीएचसी को दवा का बिल भेजा और भुगतान की मांग की।

दवा के बिल के साथ एजेंसी द्वारा किसी सक्षम अधिकारी का आदेश नहीं दिया गया और न ही आपूर्ति का आदेश था। पूछताछ में एजेंसी संचालक ने बताया कि ब्लॉक अकाउंट मैनेजर संचित श्रीवास्तव के मौखिक आदेश पर उन्होंने दवा की आपूर्ति की है। इसके बाद मामला खुलता चला गया और अब इसकी जांच शुरू हो गई है। आपूर्तिकर्ता एजेंसी ने अधिकारियों को यह भी बताया कि ब्लॉक अकाउंट मैनेजर ने यह कहते हुए बिना किसी लिखित आदेश के दवा मंगवाई कि अभी कोरोना चल रहा है।

इमरजेंसी है तुरंत दवा की आपूर्ति करिए। कागजी प्रक्रिया बाद में पूरी होगी।अधिकारियों की मानें तो जनवरी से ही दवा की आपूर्ति शुरू हो गई थी। दवा सीधे स्वास्थ्य केंद्रों में आपूर्ति की जा रही थी। वरीय अधिकारियों और सीएचसी के प्रभारी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई थी। अधिकारियों की मानें तो ब्लॉक अकाउंट मैनेजर ने बिना किसी वरीय अधिकारी के आदेश के चौधरी डिस्ट्रीब्यूटर से दवा की आपूर्ति करा ली। सिविल सर्जन या सीएचसी के प्रभारी डॉ सुनील कुमार को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई। दवा मंगवाकर उसे गुपचुप तरीके से उप स्वास्थ्य केंद्रों समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में वितरित भी करा दी गई।

 

 

 

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस