सभी आइएमए ब्रांचों में खुलेगा ब्लड बैंक

मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने सभी आइएमए में ब्लड बैंक खोलने का निर्णय लिया है। यहां आयोजित वार्षिक बैठक में आइएमए ने केंद्र सरकार के टीबी उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीकाकरण कार्यक्रम में पूरी ताकत के साथ सहयोग करने की बात भी कही। क्लीनिकल इस्टैबलिशमेंट एक्ट लागू करने से पहले आइएमए केंद्र सरकार से संशोधन की मांग करेगा। सीएमओ कार्यालय में अस्पतालों एवं निजी चिकित्सकों के पंजीकरण को लेकर भी अहम चर्चा हुई। मेरठ को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच की शील्ड दी गई है। प्रदेश आइएमए सचिव डा. जयंत शर्मा ने बताया कि आएमए की प्रदेश में नई कार्यकारिणी ने विधिवत कार्यभार संभाल लिया है। पहले दिन पुरस्कारों की घोषणाएं हुई और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने इलाज की नई तकनीकों पर प्रजेंटेशन दिया। वहीं अगले दिन स्टेट काउंसिल की मीटिंग में प्रदेश आइएमए ने वर्षभर के आय-व्यय का ब्योरा रखा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. अशोक राय ने पूर्व अध्यक्ष डा. एएम खान से पदभार ग्रहण किया। मेरठ के डा. एमके बंसल को वर्ष 2019-20 के लिए अध्यक्ष चुना गया है। अलीगढ़ के डा. जयंत शर्मा प्रदेश के सचिव होंगे। प्रदेश की 30 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनी गई है। इसमें मेरठ के डा. अनिल कपूर भी हैं। मेरठ चैप्टर को 13 गोल्ड, एक सिल्वर, कानपुर को 13 गोल्ड दो सिल्वर, आगरा को 12 गोल्ड दो सिल्वर, बनारस को आठ गोल्ड पांच सिल्वर और इलाहाबाद को छह गोल्ड मिले। यूपी आइएमए अध्यक्ष डा. अशोक राय ने बताया कि कुल 81 मेडल दिए गए। चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए बनाए गए प्रोटेक्शन एक्ट को पूरी तरह लागू करने की मांग की जाएगी। कहा गया कि सीएमओ कार्यालय में हर साल पंजीकरण के बजाय पांच साल में एक बार या आजीवन पंजीकरण की व्यवस्था होनी चाहिए। इस दौरान अमेठी समेत कई जिलों में पहली बार गठित आइएमए शाखा की घोषणा भी की गई।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत