नकली दवा सप्लाई का आरोपी दर्श फार्मा का मालिक गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में नकली दवा की सप्लाई करने वाले दर्श फार्मा के मालिक विनय मंगल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लोसार एच टेबलेट एवं अन्य ब्राण्डेड कंपनियों की नकली दवा राजस्थान के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स में सप्लाई की है। डीसीपी (नोर्थ) राजीव पचार ने बताया कि औषधि नियंत्रण अधिकारी वचन सिंह मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मैसर्स दर्श फार्मा फिल्म कॉलोनी जयपुर के मालिक विजय मंगल की ओर से नकली लोसार एच टेबलेट का क्रय-विक्रय किया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई कर 9 अगस्त को दर्श फार्मा से बीपी कंट्रोल में काम आने वाली 21 हजार 188 नकली स्ट्रिप बरामद की थी। पुलिस ने कार्रवाई कर दस दिन बाद आरोपी भूपेन्द्र शर्मा को जयपुर से और संदीप त्यागी को रूडक़ी से गिरफ्तार किया था।
आरोपी विनय मंंगल (29) निवासी प्रागपुरा कोटपूतली हाल कस्तूरबा नगर निर्माण नगर श्यामनगर फरार हो गया था, जिसे चार माह बाद मुखबिर की सूचना पर मानसरोवर इलाके में स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में लोसार एच (टोरन्ट कंपनी) यूरीमैक्स डी (सिप्ला), यूरीमैक्स फोर (सिप्ला), एलफूसण्डी (सिप्ला), स्टामेड (सनफार्मा) स्टावैल (सनफार्मा) की नकली दवा आरोपित भूपेन्द्र शर्मा से खरीदकर उनको राजस्थान के मेडिकल स्टोर्स पर सप्लाई करना स्वीकार किया है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 17 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक